महाराष्ट्र ( Maharashra ) में 2916 लोग संक्रमित ( Infected ), नौ लोगों की मौत ( Death ), उपचार ( Treatment ) से ठीक हुए (Recovered ) 36 लोग बुधवार को भेजे गए घर ( House )
मुंबई. तमाम उपायों के बावजूद कोरोना की रोकथाम में महाराष्ट्र सरकार को कामयाबी नहीं मिल रही है। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 2,916 तक पहुंच गई है। राज्य में बुधवार को 232 लोग संक्रमित पाए गए। आर्थिक राजधानी मुंबई और पुणे में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिस पर सरकार की चिंता स्वाभाविक है। मुंबई में आज 140 नए मामले सामने आए, जिसे मिला कर महानगर में कोरोना मरीजों की संख्या 1896 तक पहुंच गई है। उपचार के दौरान राज्य में आज नौ लोगों की मौत हुई, जिनमें दो मुंबई के हैं।
6 लोग आज घर भेजे गए...
महामारी से राज्य में 187 लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले मुंबई में ही 114 संक्रमितों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने डॉक्टरों से अपील की है कि कोरोना के बढ़ते ग्राफ को किसी भी तरह नीचे लाएं। मालेगांव में 48 मरीजों सहित नासिक जिले में 52, अहमदनगर में 27 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। राहत की बात यह कि राज्य में अब तक 295 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इनमें से 36 लोग आज घर भेजे गए।
पुणे में 407 तक पहुंच संख्या...
महामुंबई क्षेत्र में शामिल अन्य मनपा क्षेत्रों में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ग्रामीण इलाकों को मिला कर ठाणे मनपा क्षेत्र में 109 लोग संक्रमित हैं। नवी मुंबई में 68 तो कल्याण-डोंबिवली मनपा क्षेत्र में 50 मरीज हैं। वसई-विरार में 32, मीरा-भायंदर में 51 और पनवेल मनपा क्षेत्र में 10 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। पालघर और रायगड नपा में पांच-पांच और उल्हासनगर, भिवंडी में एक-एक मरीज हैं। ठाणे मंडल में कुल मिला कर 2228 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें से 129 की मृत्यु हो चुकी है। पुणे मनपा, पिंपरी चिंचवड और ग्रामीण क्षेत्रों के मिला कर पुणे में कोरोना मरीजों की संख्या 407 तक पहुंच गई है, जिनमें से 44 की मौत हो चुकी है।
भाईचारे की मिसाल...
सोलापुर के करमाला में एक अनोखा दृश्य सामने आया है। यहां की जामा मस्जिद में पांच लाउडस्पीकर लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। साथ ही जरूरतमंदों को बिना किसी भेदभाव के राहत सामग्री वितरित की जा रही है।
फराह खान का स्टाफ संक्रमित...
लॉकडाउन के चलते मध्य प्रदेश से आए 150 मजदूर औरंगाबाद में फंसे हैं। बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की बहन व ज्वैलरी डिजाइनर फराह खान के घर काम करने वाला एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। फराह खान ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है। फराह ने बताया कि कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। फराह के परिवार के सभी सदस्य होम क्वारेंटाइन हैं।