75 प्रतिशत काम हो गया था पूरा...
बता दें कि इस अस्पताल का काम 2008 से चल रहा था, जबकि शेष 25 काम अभी भी बाकी था, लेकिन महाराष्ट्र में बढ़ते संक्रमण की संख्या के चलते इस निर्माण पर ताबड़तोड़ काम किया गया। साथ ही महज 15 दिन में महाराष्ट्र के पुणे में कोविड-19 से जंग लड़ने के लिए स्पेशल अस्पताल पूरी तरह से सुसज्जित किया गया। इस मामले पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि इसका 75 प्रतिशत काम पूरा हो गया था, जबकि लॉक डाउन के चलते जहां सभी मजदूर अपने घरों के लिए रवाना हो गए थे। इसके बावजूद लोगों से अनुरोध करके उनको काम पर बुलाया गया और बाकी रह गए पेंटिंग, प्लंबर, लिफ्ट, साफ-सफाई, अग्निशमन व्यवस्था समेत अंडरग्राउंड पाइप लाइन, पानी के लिए पीने की व्यवस्था, मेडिकल गैस पाइप लाइन जैसी व्यवस्थाओं को महज 15 दिनों में पूरा कर लिया गया।