मुंबई

Maha Corona: मुंबई में 876 मरीज, 9 की मौत, धारावी और वर्ली ने बढ़ाई सरकार और बीएमसी की चिंता

महाराष्ट्र ( Maharashtra ) में 1346 संक्रमित ( Infected ), कोविड-19 ( Covid-19 ) ने ली 97 लोगों की जान, कोरोना वायरस ( Corona Virus ): मुंबई ( Mumbai ) में 9 की मौत ( Death ), राज्य ( State ) में आज मिले 162 पॉजिटिव ( Positive ) केस...
3 min read
Apr 10, 2020
Maha Corona: मुंबई में 876 मरीज, 9 की मौत, धारावी और वर्ली ने बढ़ाई सरकार और बीएमसी की चिंता
Maha Corona: मुंबई में 876 मरीज, 9 की मौत, धारावी और वर्ली ने बढ़ाई सरकार और बीएमसी की चिंता

मुंबई. तमाम प्रयासों के बावजूद महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी महामारी का खौफ बढ़ गया है। राज्य में गुरुवार को 229 लोग संक्रमित पाए गए, जिसके साथ कोरोना मरीजों की संख्या 1346 तक पहुंच गई। मुंबई में कोरोना के 876 मरीज हैं। मायानगरी में आज 162 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। राज्य में कोरोना अब तक 97 लोगों की मौत हो चुकी है। मुंबई में महामारी ने 54 लोगों की जान ली है। गुुरुवार को 25 लोगों की मौत हुई। उपचार के दौरान मुंबई में 9 और पुणे में 14 लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में 15 पुरुष और 10 महिलाएं हैं। धारावी और वर्ली क्षेत्र मेंकोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते सरकार और बीएमसी की चिंता बढ़ गई है। राहत की बात यह कि उपचार के बाद 126 लोगों को अब तक घर भेजा जा चुका है। ं आज छह लोग मुंबई में अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। पुणे में 181 संक्रमित हैं।

उठाए जा रहे सवाल...

बीएमसी को छोड़ महामुंबई क्षेत्र में शामिल मनपा क्षेत्रों में भी संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। कल्याण-डोंबिवली में 32 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जबकि नवी मुंबई में 31 मरीज हैं। वसई-विरार में 29 लोग संक्रमित हैं जबकि मीरा भायंदर में 29 और ठाणे में 33 मरीज हैं। आज अस्पताल से जिन मरीजों को छुट्टी मिली उनमें एक 82 साल की महिला भी शामिल है। शताब्दी अस्पताल में एक चौंका देने वाले मामला सामने आया है। वहां सामान्य वार्ड के पास ही आइसोलेटेड वार्ड भी बनाया गया है। दोनों वार्डों का स्वच्छता गृह भी एक ही है। इस पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

अभिनेता ने दिया होटल, डॉक्टर पॉजिटिव...
अभिनेता सचिन जोशी ने आज अपना बीटेल होटल क्वारेंटाइन सेंटर बनाने के लिए बीएमसी को दिया। इससे पहले शाहरुख खान भी बीएमसी को अपने दफ्तर देने की पेशकश कर चुके हैं। केईएम के एक 47 वर्षीय डॉक्टर को आज कोरोना पॉजिटिव पाया गया। डॉक्टर वर्ली निवासी हैं, जिन्हें केईएम अस्पताल में क्वारेंटाइन किया गया है।

धारावी के 10 परिसर सील...
झोपड़पट्टी क्षेत्रों में कोरोना का फैलाव रोकने के लिए धारावी के 10 परिसर पूरी तरह सील कर दिए गए हैं। इन परिसरों में आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई है। जरूरी जिंसों की आपूर्ति बीएमसी की ओर से की जा रही है। नासिक जिले का मालेगांव भी सील किया गया है।

मास्क लगाना अनिवार्य...
गृह मंत्री अनिल देशमुख ने आज कहा कि जरूरी सामान या काम के लिए घर से निकल रहे लोग मास्क जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि जो भी लोग बिना मास्क लगाए मिलेंगे, उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर सकती है। धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ऐसे लोगों को गिरफ्तार भी कर सकती है।

Published on:
10 Apr 2020 11:53 am
Also Read
View All