पुनर्विकास योजना ( Redevelopment Plan ) के तहत मुंबई ( Mumbai ) के ताड़देव ( Tardeo ) में मिले हैं 8 घर, डेढ़ हजार वर्ग फुट ( 15000 Square Feet ) के प्रत्येक घर को रिकॉर्ड 6 करोड़ ( Record 6 Crore ) में बेचेगी म्हाडा ( Mhada ), पिछले साल नाना चौक ( Nana Chowk ) में मिले थे तीन घर, पिछले साल 5.80 करोड़ में बिका था 1000 वर्ग फुट का एक घर
रोहित के. तिवारी
मुंबई. दक्षिण मुंबई के ताड़देव इलाके में एक पुनर्विकास परियोजना के तहत म्हाडा को प्रत्येक 1500 वर्ग फुट के आठ घर मिले हैं। ताड़देव पॉश इलाका है, जिसे देखते हुए प्रत्येक घर की कीमत मार्केट रेट के अनुसार 6 करोड़ रुपए आंकी गई है। ऐसा पहली बार हुआ है कि जब पुनर्विकास परियोजना से म्हाडा को इतने महंगे घर मिले हैं।
उल्लेखनीय है कि म्हाडा को पिछले साल नाना चौक में 1000 वर्ग फुट के तीन घर मिले थे। ताड़देव में म्हाडा को मिले आठों घर उसकी तुलना में न सिर्फ बड़े हैं, बल्कि दो पार्किंग एरिया भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक आगामी लॉटरी में म्हाडा का मुंबई मंडल ताड़देव में मिले घरों को भी शामिल कर सकता है। वैसे इन घरों का पजेशन मिलने में 2 से 3 साल का वक्त लग सकता है। कुछ महीनों बाद मिल मजदूरों के घरों की लॉटरी म्हाडा निकालने वाली है। इसी लॉटरी में म्हाडा ताड़देव के घरों को भी शामिल कर सकती है।
बीबी नकाशे मार्ग पर प्रॉपर्टी
मिली जानकारी अनुसार ताड़देव के बीबी नकाशे मार्ग पर म्हाडा के आरआर बोर्ड की ओर से पुनर्विकास का काम किया जा रहा है। पुनर्विकास से जुड़े इसी प्रोजेक्ट में प्रत्येक डेढ़ हजार फुट के आठ फ्लैट म्हाडा को मिले हैं। एक अधिकारी के मुताबिक इन घरों का मार्केट रेट काफी ज्यादा है। इस हिसाब से देखें तो म्हाडा को ताड़देव के प्रत्येक घर से कम से कम 6 करोड़ रुपए मिल सकते हैं।