मुंबई

Maharashtra Latest Political News : यह क्या कह गए एनसीपी प्रमुख शरद पवार, भारत में टिकने वाला नेता कौन?

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( Nationalist Congress Party ) के प्रमुख शरद पवार ( Sharad Pawar ) ने कहा कि देश के कई हिस्सों में भाजपा ( BJP ) विरोधी भावनाएं बढ़ रही हैं। लोगों को सत्तारूढ़ भाजपा के एक ऐसे विकल्प ( Alternative ) की जरूरत है, जो भारत ( Bharat ) में टिक सके।
2 min read
• •
Updated: 19 Dec 2019, 2:22 PM IST
Maharashtra Latest Political News : यह क्या कह गए एनसीपी प्रमुख शरद पवार, भारत में टिकने वाला नेता कौन?
Maharashtra Latest Political News : यह क्या कह गए एनसीपी प्रमुख शरद पवार, भारत में टिकने वाला नेता कौन?

नागपुर. वर्ष 2014 में देश की सत्ता संभालने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीने फॉरेन डिप्लोमेसी के तहत दुनिया भर के देशों की यात्रा की।

इन यात्राओं का कूटनीतिक क्या फायदा हुआ यह बहस का मुद्दा हो सकता है, लेकिन महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो शरद पवार ने यह कहकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है कि मौजूदा हालात में देश को एक विकल्प की जरूरत है, लेकिन जोभारत में टिक सके।

अब इसका आशय नरेन्द्र मोदी की पुरानी वैश्विक यात्राओं को लेकर है, या राहुल गांधी की हाल की दक्षिण कोरिया यात्रा से है, इस पर राजनीतिक विशेषज्ञ मंथन कर रहे हैं। हालांकि शरद पवार ने टिकाऊ विकल्प कहकर किसकी ओर इशारा किया है, इसे स्पष्ट नहीं किया।


राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि देश के कई हिस्सों में भाजपा विरोधी भावनाएं बढ़ रही हैं। लोगों को सत्तारूढ़ भाजपा के एक ऐसे विकल्प की जरूरत है, जो भारत में टिक सके। राकांपा प्रमुख ने यह साफ नहीं किया कि भारत में टिकने वाले विकल्प से उसका क्या आशय है। पवार के इस बयान के तुरंत बाद ही अटकलों का बाजार गर्म हो गया कि उनकी साथी कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी पर यह कटाक्ष तो नहीं जो देश में एनआरसी के लिए हो रहे विरोध के बीच में ही दक्षिण कोरिया की यात्रा पर निकल गए।

मंगलवार को दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री ली नाक योन से राहुल गांधी ने मुलाकात की थी। राहुल की दक्षिण कोरिया यात्रा को लेकर भाजपा ने भी तंज कसे थे। नागरिकता संशोधन कानून और भाजपा के हर राज्य में एनआरसी को लागू करने की योजना पर पवार ने कहा कि इस बात को लेकर बहस चल रही है कि सीएए न्यायिक समीक्षा में पास होगा या नहीं। इकसे लिए इंतजार करना होगा।

Published on:
Also Read
View All
‘शुरू में मदद के लिए चीख रहे थे, फिर सन्नाटा’, येडशी अग्निकांड पर प्रत्यक्षदर्शियों का बड़ा खुलासा, बचाने के लिए बुलाई थी JCB

पटाखों ने जला दी पूरी बालकनी और कमरा, दिवाली के बाद एक्टर गुरफतेह पीरजादा ने शेयर की घर की डरावनी तस्वीरें, AQI पहुंचा 521

दिवाली पर आग की घटनाओं के बाद मुंबई में बड़ा फैसला, 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई पटाखों पर रोक

‘गाली-गलौज, स्मोकिंग और स्लीवलेस कपड़े नहीं पहनूंगी’, दीपिका चिखलिया ने फिल्मों में बोल्ड सीन और छोटे कपड़े पहनने पर कही बड़ी बात

शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह