मुंबई

Crime News : महाराष्ट्र को किसकी लगी नजर, छात्रा पर फेंका तेजाब, नागपुर महापौर पर बरसाई गोलियां !

गोंदिया (Gondia) में नकाबपोश बदमाशों की करतूत, इंजीनियरिंग छात्रा पर एसिड अटैक (Acid Attack) किया नागपुर (Nagpur) के मेयर संदीप जोशी (Sandeep Joshi) पर दागी चार गोलियां, बाल-बाल बच गए महाराष्ट्र (Maharastra) में अमन-चैन के लिए विधानसभा (Assembly) में हो रहा मंथन, अपराधियों के हौसले बुलंद

2 min read
Dec 18, 2019
Crime News : महाराष्ट्र को किसकी लगी नजर, छात्रा पर फेंका तेजाब, नागपुर महापौर पर बरसाई गोलियां !

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मुंबई.नागपुर.गोंदिया. महाराष्ट्र की पूरी सरकार जिस नागपुर में प्रदेश में अमन-चैन और विकास के लिए शीतकालीन सत्र लगा कर बैठी है, उसी शहर के महापौर पर अपराधी ताबड़तोड़ गालियां बरसाकर फुर्र हो जाते हैं और पूरा सिस्टम बगले झांकते हुए रह जाता है। तंत्र की नाकामी का फायदा उठाने वाले बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें किसी की परवाह नहीं। कम से कम पुलिस की तो बिल्कुल नहीं।

तभी तो सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही गोंदिया की एक छात्रा पर बाइक से आए नकाबपोश दो युवक एसिड फेंक कर फरार हो जाते हैं और पुलिस हाथ मलते रह जाती है। गंभीर रूप से जख्मी छात्रा को उपचार के लिए जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती किया कराया गया। लेकिन उसकर हालत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने नागपुर के लिए रेफर कर दिया।

मिली जानकारी अनुसार एसिड अटैक में जख्मी 20 वर्षीय छात्रा नागपुर के प्रियदर्शिनी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ती है। बुधवार को वह अपने गांव से नागपुर जाने के लिए मुंदीपुर बस स्टैण्ड के पास बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आरोप युवक बाइक से पहुंचे और उसके ऊपर एसिड फेंक कर फरार हो गए। बस स्टेशन पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना गंगाझरी पुलिस थाने को दी। पुलिस ने ही घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। छात्रा खालबंढा गांव की रहने वाली हैं और दूसरे वर्ष में पढ़ रही हैं । गोंदिया जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी ने बताया कि हमलावर संदिग्ध युवकों की पहचान की जा रही है । वे जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे ।

कार चलाकर घर जा रहे थे महापौर, हमलावरों ने किए दनादन फायर

संतरा नगरी नागपुर के मेयर संदीप जोशी पर मंगलवार आधी रात जानलेवा हमला किया गया। बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने अमरावती आउटर रिंग रोड पर महापौर की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। चार राउंड फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के समय महापौर जोशी खुद कार चला रहे थे। इस हमले में महापौर बाल-बाल बच गए। नागपुर के मेयर पर यह हमला ऐसे समय हुआ है जबकि विधान मंडल के शीतकालीन अधिवेशन के लिए पूरी सरकार यहां मौजूद है। इस घटना के बाद शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा जा रहे हैं। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर स्थानीय पुलिस फरार हमलावरों की खोजबीन में जुटी है।

एसिड अटैक की त्रासदी को दिखाएंगी फिल्में, छपाक में दीपिका पादुकोण का दिखेगा संघर्ष

महिला अत्याचार को लेकर देशभर में तमाम सामाजिक संस्थाएं और बॉलीवुड इंडस्ट्रीज जनजागृति फैला रही हैं, वहीं राज्य और केन्द्र सरकार भी महिलाों को सुरक्षा देने के लिए कड़े कदम उठा रही है। इसके बावजूद ऐसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एसिड हमले की दर्दनाक त्रासदी को आने वाले दिनों में बॉलीवुड की दो फिल्में छपाक और एसिड दिखाएंगी। इनमें फिल्म छपाक में जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सभी एसिड सर्वाइवर के संघर्ष को सिने परदे पर दर्शाएंगी।

Published on:
18 Dec 2019 09:24 pm
Also Read
View All
मोनालिसा नाबालिग, हिंदू है फरमान खान? अब विवादित शादी का वीडियो आया सामने, लड्डू खिलाते आए नजर

IPL में इस टीम की दीवानी हैं 16 साल की मोनालिसा, फरमान खान से जिहादी शादी के आरोप के बीच वायरल हुआ वीडियो

रणवीर की ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी मामले में दीपिका पादुकोण ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, अब अनुराग कश्यप की तारीफ के बाद उठाया ये कदम

EXCLUSIVE: अंजाने में बने कॉमेडियन, पहले ही शो में बिके सबसे ज्यादा टिकट, एक मोमेंट ने बदल दी विकास कुश शर्मा की जिंदगी

Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल