दीपिका और मेघना ने अपनी ओर से सफाई देते हुए कहा कि हमारा मानना है कि यह हमारी फिल्म को बढ़ावा देने के लिए हमारी ओर से असंवेदनशील होगा, जब देश और शहर भावनात्मक उथल-पुथल और अशांति से गुजर रहे हों। हम शांति और सद्भाव के लिए प्रार्थना करते हैं और हमारी अनुपस्थिति के कारण होने वाली असुविधा पर अफसोस करते हैं लेकिन हमें उम्मीद है कि आप समझेंगे। गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून की वजह से दिल्ली के कई हिस्सों में प्रोटेस्ट चल रहा है।