राष्ट्रीय

अरविंद केजरीवाल जब तक हैं, BJP दिल्ली में नहीं जीत सकती: AAP नेता संजय सिंह

Lok Sabha Elections 2024: संजय सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने सभी भ्रष्ट लोगों को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है और आप कह रहे हैं कि आप भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं। जनता पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को करारा जवाब देंगी।

2 min read
AAP नेता संजय सिंह ने कहा कि जब तक अरविंद केजरीवाल हैं, BJP दिल्ली में नहीं जीत सकती

Lok Sabha Elections 2024: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को झूठे बयानों के आधार पर सलाखों के पीछे डाल दिया गया है। जब तक अरविंद केजरीवाल हैं तब तक भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय राजधानी में कभी सरकार नहीं बनाएगी। संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि पार्टी ने सभी भ्रष्ट लोगों को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है।

BJP भ्रष्ट लोगों को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है- AAP नेता


संजय सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने सभी भ्रष्ट लोगों को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है और आप कह रहे हैं कि आप भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं। यहां तक कि पीएम या गृह मंत्री को भी कानून के तहत कोई छूट नहीं है। अरविंद केजरीवाल पूरी निष्ठा और ईमानदारी से सरकार चला रहे थे। उनको आपने दो झूठे बयानों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। आपको लगता है कि हम कुछ नहीं समझते? क्या आपको लगता है कि हम इस साजिश को नहीं समझते? जब तक अरविंद केजरीवाल हैं, भाजपा दिल्ली में नहीं जीत सकती। साथ ही कहा कि जनता पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को करारा जवाब देंगी।

पीएम मोदी को जनता सबक सिखाएगी- संजय सिंह


AAP नेता संजय सिंह कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकर्ताओं की पार्टी है। जब हम जेल में थे तो 1 लाख से अधिक लोगों ने दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली की थी। अगर BJP सोचती है कि हमें जेल में डालने से हमारी पार्टी का मनोबल गिर जाएगा, तो वे गलत हैं। ऐसा कभी नहीं होगा। जब मैं जेल से बाहर आया और जब मैं सुनीता भाभी से मिला तो उनकी आंखों में आंसू थे और यह निराशाजनक था। मनीष सिसोदिया की पत्नी एक बड़ी बीमारी से पीड़ित हैं और उन्हें अपने पति की जरूरत है, लेकिन वह जेल में हैं। उनके साथ और यह सब पीएम मोदी के कारण हो रहा है,जनता मोदी को सबक सिखाएगी।

Also Read
View All