6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Elections 2024: ‘जिन्होंने कभी क्लास मॉनिटर का चुनाव भी नहीं लड़ा वह संभाल रहे कांग्रेस’, गौरव वल्लभ का जयराम रमेश पर तंज

Lok Sabha Elections 2024: गौरव वल्लभ ने कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश पर निशाना साधते हुए कहा कि जो शख्स कांग्रेस नेताओं को लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दे रहा है, अगर आप उनसे पूछेंगे कि क्या उत्तर प्रदेश और बिहार अलग-अलग राज्य हैं, तो वे भ्रमित हो जाएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
Gaurav Vallabh took a dig at Congress General Secretary Jairam Ramesh

गौरव वल्लभ ने कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश पर कसा तंज

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के कुछ दिनों बाद पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश पर निशाना साधा। गौरव वल्लभ ने कहा कि जिन लोगों ने कभी क्लास मॉनिटर का चुनाव भी नहीं लड़ा, वे अब पार्टी संभाल रहे हैं। जो शख्स कांग्रेस नेताओं को लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दे रहा है, अगर आप उनसे पूछेंगे कि क्या उत्तर प्रदेश और बिहार अलग-अलग राज्य हैं, तो वे भ्रमित हो जाएंगे।

30 सालों से एक ही आदमी बना रहा कांग्रेस का मेनिफेस्टो

गौरव वल्लभ ने आगे कहा कि जब मैं कांग्रेस में शामिल हुआ तब 42 सांसद थे। मैं यह सोचकर कांग्रेस में गया था कि वे नए विचारों को प्रोत्साहित करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र पिछले 30 साल से एक ही व्यक्ति द्वारा तैयार किया जा रहा है, अगर उनके विचारों में ताकत होती तो कांग्रेस 42 से 52 सीटों पर नहीं आती।

‘कांग्रेस नहीं समझ रही असली मुद्दे’

पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता गौरव ने ये भी बताया कि उन्हें बजट के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि जब तक कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन नहीं कर आता तब तक वह प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करेंगे। कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के मुद्दे कांग्रेस को समझ नहीं आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: ‘गरीब का बेटा मोदी, गरीबों का सेवक है’, बिहार में बोले पीएम