
Bihar Exit Poll: बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान संपन्न हो गया है। अब एग्जिट पोल का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को जारी अधिकतर एग्जिट पोल में बिहार में सत्ता परिवर्तन नहीं बताया जा रहा है। एग्जिट पोल के अनुमान से एनडीए खुश नजर आ रही है, वहीं महागठबंधन को निराशा हाथ लगी है। अधिकतर एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती नजर आ रही है, लेकिन जर्नो मिरर ने महागठबंधन की सरकार बनाई है। वहीं बुधवार को एक्सिस माय इंडिया ने भी एग्जिट पोल जारी किया है।
बिहार में MY वोट बैंक गेम चेंजर की भूमिका में रहा है। एक्सिस माय इंडिया (Axis My India) ने विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जातिवार एग्जिट पोल जारी किए है। Axis My India के मुताबिक विधानसभा चुनाव में MY ने महागठबंधन को जमकर वोट दिया है। बता दें कि एमवाई महागठबंधन का कोर वोटर रहा है।
Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक राजद को 79 प्रतिशत मुस्लिमों ने वोट दिया है। इसके अलावा एनडीए को 8 प्रतिशत मुसलमानों ने वोट दिया है। वहीं जन सुराज को महज 2 प्रतिशत वोट देने का अनुमान जताया है।
प्रशांत किशोर ने विधानसभा चुनाव के दौरान कई मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया था। एग्जिट पोल के अनुसार इसके बाद भी वे मुस्लिमों को अपनी तरफ आकर्षित करने में असफल रहे है। वहीं 11 प्रतिशत लोगों ने अन्य को वोट दिया है। इसमें AIMIM भी शामिल है।
एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार यादवों ने महागठबंधन को 90 प्रतिशत वोट दिया है। वहीं एनडीए को 6 और जन सुराज को 1 प्रतिशत वोट मिले है। इसके अलावा 3 प्रतिशत अन्य को मिले है।
बता दें किबिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के बाद मंगलवार शाम को जारी किए गए ज़्यादातर एग्ज़िट पोल अनुमानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनने का अनुमान जताया है। दूसरे नंबर पर महागठबंधन को रखा गया है। हालांकि एग्जिट पोल के अनुसार प्रशांत किशोर और तेज प्रताप यादव की पार्टी इस चुनाव में अपना कोई प्रभाव नहीं दिखा पाई।
| एग्जिट पोल | NDA | महागठबंधन | अन्य |
| JVC Polls | 135-150 | 88-103 | 3-6 |
| मैटराइज-आईएएनएस (Matrize-IANS) | 147-167 | 60- 70 | 2-10 |
| People's Insight | 133-159 | 75-101 | 3-6 |
| People's Pulse | 133-159 | 75-101 | 2-11 |
| पोल डायरी | 184-209 | 32-49 | 1-5 |
| टाइम्स नाउ | 143 | 95 | 5 |
| न्यूज 24 | 152 | 84 | 7 |
| रुद्र रिसर्च | 140-152 | 84-97 | 3-6 |
| चाणक्य | 130-138 | 100-108 | 3-5 |
| पार्टी | कितनी सीटों पर चुनाव लड़ी | जीत |
| राजद | 144 | 75 |
| बीजेपी | 110 | 74 |
| जेडीयू | 115 | 43 |
| कांग्रेस | 70 | 19 |
| CPI (ML) | 19 | 12 |
| वीआईपी | 13 | 4 |
| HAM | 7 | 4 |
| कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सवादी | 4 | 2 |
| कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया | 6 | 2 |
| पार्टी | कितने सीटों पर चुनाव लड़ी | जीत |
| राजद | 101 | 80 |
| जेडीयू | 101 | 71 |
| बीजेपी | 157 | 53 |
| कांग्रेस | 41 | 27 |
| भाकपा (माले) | 98 | 3 |
| लोक जनशक्ति पार्टी | 42 | 2 |
| राष्ट्रीय लोक समता पार्टी | 23 | 2 |
| हिंदुस्तान आवाम मोर्चा | 21 | 1 |
| सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) | 6 | 0 |
| भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) | 32 | 0 |
| भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी | 88 | 0 |