राष्ट्रीय

Exit Poll Bihar 2025: नीतीश नहीं तेजस्वी की इस एग्जिट पोल में बन रही सरकार, जानें कितनी दी सीटें

Bihar Exit Poll: बिहार में किसी भी पार्टी या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की आवश्यकता होगी।

2 min read
Nov 11, 2025
जर्नो मिरर के एग्जिट पोल में महागठबंधन की बन रही सरकार (Photo-IANS)

Exit Poll Bihar 2025: बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर मतदान दो चरणों में समाप्त होने के बाद अब एग्जिट पोल का दौर शुरू हो गया है। अधिकतर एग्जिट पोल से महागठबंधन को निराशा हाथ लगी है और एक बार फिर प्रदेश में एनडीए की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। हालांकि एक एग्जिट पोल को देखकर महागठबंधन के नेता खुश हो सकते है। इस एग्जिट पोल ने महागठबंधन को 130 से 140 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।

ये भी पढ़ें

बिहार में एग्जिट पोल में पिछड़ने के बाद कांग्रेस को लगा एक और झटका, बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

NDA को कितनी मिलेगी सीटें

बता दें कि जर्नो मिरर के एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार बिहार में सत्ता परिवर्तन हो सकता है। जर्नो मिरर ने महागठबंधन को 130 से 140 सीटें जीतने का अनुमान जताया है। इसके अलावा एनडीए को 100 से 110 सीटें दी है। वहीं AIMIM 3 से 4 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं अन्य छोटे दलों को 0 से 3 सीटें दी है।

दरअसल, जर्नों मिरर के अलावा अन्य एग्जिट पोल ने एनडीए की सरकार बनने का अनुमान जताया है। चाणक्य स्ट्रैटेजीज़ के अनुसार, एनडीए को 130-138 सीटें मिल सकती हैं और महागठबंधन को 100-108 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य को भी 3-5 सीटें मिलती दिख रही हैं। जन सुराज के नतीजों के अनुसार, उसे शून्य सीटें मिल सकती हैं।

महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे से हुआ फायदा

सर्वे टीम के मुताबिक महागठबंधन को शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर जनता का समर्थन मिला है। जबकि एनडीए को सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ा है। 

अन्य एग्जिट पोल में NDA को बढ़त

चाणक्य स्ट्रैटेजीज़ के अनुसार, एनडीए को 130-138 सीटें मिल सकती हैं और महागठबंधन को 100-108 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य को भी 3-5 सीटें मिलती दिख रही हैं।

पोलस्ट्रैट के अनुसार, एनडीए 44.71 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 133-148 सीटों के साथ शीर्ष स्थान पर रहेगा, जबकि महागठबंधन गठबंधन 40.34 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 87-102 सीटें हासिल करने का अनुमान है।

आईएएनएस-मैट्रिज़ एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 147 से 167 सीटें मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन 70-90 सीटों पर जीत दर्ज सकती है।

Also Read
View All

अगली खबर