राष्ट्रीय

Bihar Exit Poll: बिहार में एग्जिट पोल के बाद सियासी संग्राम, विपक्ष ने कहा-“असली नतीजे चौकाएंगे”

Bihar Exit Poll 2025: बिहार में एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। वहीं विपक्ष को निराशा हाथ लगी है।
2 min read
Nov 12, 2025
Feature image
महागठबंधन की सरकार बनेगी- सुप्रीया श्रीनेत (Photo-IANS)

Bihar Exit Poll: बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों का मतदान पूरे होने के बाद एग्जिट पोल का दौर शुरू हो गया है। अधिकतर एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनने का अनुमान जताया जा रहा है। वहीं विपक्ष को बड़ा झटका लगा है। हालांकि महागठबंधन के नेताओं का कहना है कि असली नतीजे 14 नवंबर को आएंगे और प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी।

"बिहार सिखाएगा सबक" - सुप्रिया श्रीनेत

कांग्रेस प्रवक्तता सुप्रिया श्रीनेत ने बुधवार को कहा " मैं एग्जिट पोल पर कुछ नहीं कहूंगी। हम इस पर तब बात करेंगे, जब नतीजे आएंगे। हालांकि बिहार सबक सिखाएगा, क्योंकि यहां लोगों के मतदान के अधिकार के साथ हेरफेर की गई है। मुझे पूरा विश्वास है कि महागठबंधन ही सरकार बनाएगा।

"एग्जिट पोल पूरे गलत"- अवधेश प्रसाद 

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने एग्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोगों ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा, "यह एग्जिट पोल गलत है। मैंने एक रैली को संबोधित किया था। जनता ने बीजेपी सरकार को हटाने का फैसला कर लिया है।" साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम कम से कम 175 सीटों पर जीत हासिल करेंगे।

एग्जिट पोल्स के अनुमान 

मंगलवार को चुनाव खत्म होने के बाद एग्जिट पोल ने एनडीए के जीतने के अनुमान लगाए और महागठबंधन को बहुत पीछे बताया। एग्जिट पोल के मुताबिक प्रशांत किशोर की पार्टी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई।

पीपल्स पल्स पोल सर्वे

  • एनडीए को 133 से 159 सीटें
  • महागठबंधन को 75 से 101 सीटें
  • जन सुराज को 0 से 5 सीटें
  • अन्य को 2 से 8 सीटें

पीपल्स इनसाइट सर्वे

  • एनडीए को 133 से 148 सीटें
  • महागठबंधन को 87 से 102 सीटें
  • जन सुराज को 0 से 2 सीटें
  • अन्य 3 से 6 सीटें

जेवीसी सर्वे

  • एनडीए को 135 से 150 सीटें
  • महागठबंधन को 88 से 103 सीटें
  • जन सुराज को 0 से 1 सीट
  • अन्य को 3 से 6 सीटें

डीवीसी रिसर्च पोल सर्वे

  • एनडीए को 137 से 152 सीटें
  • महागठबंधन को 83 से 98 सीटें
  • जन सुराज को 2 से 4 सीटें
  • अन्य को 4 से 8 सीटें

1951 के बाद सबसे ज्यादा मतदान दर्ज

बिहार में मतदान दो चरणों में हुए थे। दोनों चरणों में 66.91% मतदान दर्ज हुए। इलेक्शन कमीशन के अनुसार, बिहार में 1951 के बाद  इस साल सबसे ज्यादा मतदान दर्ज हुए हैं। पहले चरण में 65.08% वोट दर्ज हुए थे।

Updated on:
12 Nov 2025 05:27 pm
Published on:
12 Nov 2025 05:26 pm
Also Read
View All
कौन हैं प्रोफेसर वी. कामाकोटी? जिन्हें टास्क फोर्स में शामिल करने पर प्रियंका गांधी ने बताया- गौमूत्र विशेषज्ञ

मौसम ने बदला मिजाज: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,IMD ने वज्रपात की संभावना भी जताई

Pralhad Joshi Controversy: “क्या अब राजनीति में भाषा की मर्यादा ही खत्म हो गई?” प्रियंका गांधी के एक बयान पर मचा बवाल, भड़की बीजेपी ने पूछा- आखिर कब तक?

‘राम मंदिर के चढ़ावे में हुआ करोड़ों का घोटाला’, कांग्रेस ने लोकसभा में उठाया मुद्दा, जांच की मांग की

दिल्ली प्रदर्शन में पेलेट गन चलने का खुलासा, पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज- DCP के आदेश पर दागे गए पेलेट