
12 Years of Modi Government: पिछले दो साल में मोदी सरकार ने पहलगाम व लालकिला विस्फोट जैसी आतंकी घटनाओं को झेला। हालांकि ऑपरेशन सिंदूर शानदार सफलता से दुनिया भर ने देश का लोहा माना। पिछले दो साल में अमेरिकी 'ट्रंप टैरिफ टेरर' से असमंजस की भावना और अब तक जारी पश्चिम एशिया संकट से अर्थव्यवस्था को चुनौतियां बढ़ी है, ऊर्जा संकट दिख रहा है, निवेश कम हो रहा है और महंगाई ऊपर जा रही है। इसके बावजूद जनता में खुद मोदी व उनकी भाजपा लोकप्रियता के झंडे लहरा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (10 जून) को भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। नेहरू 1952 के पहले चुनाव के बाद लगातार 4398 दिन पीएम रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने 10 जून को 4399 दिन पूरे करके यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि नेहरू का कुल कार्यकाल 6131 दिन का रहा लेकेिन 1947 से 1952 तक उनकी सरकार चुनाव के जरिए निर्वाचित नहीं थी।
पत्रिका सर्वे के अनुसार 51% लोगों का मानना है कि पिछले 12 सालों में उनका जीवन बेहतर हुआ है। सर्वे में 48% लोगों ने कहा कि वर्तमान सरकार का सबसे अच्छा काम बुनियादी ढांचे का विकास रहा, जबकि 15% ने कानून-व्यवस्था और 13% ने अर्थव्यवस्था को प्रमुख उपलब्धि बताया।