राष्ट्रीय

‘औरंगजेब की तरह मोदी भी कर रहे अत्याचार’, अरविंद केजरीवाल ने BJP पर किया हमला, अशोक मित्तल का भी किया जिक्र

Punjab ED Raid: पंजाब में मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ED की रेड के बाद राजनीति गरमा गई है। AAP पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए PM मोदी की तुलना औरंगजेब से कर दी।

2 min read
अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना (फोटो-IANS)

Arvind Kejriwal attack on Modi: पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ED की रेड के बाद पंजाब की राजनीति गरमा गई है। शनिवार सुबह चंडीगढ़, लुधियाना और दिल्ली समेत कई जगहों पर ED की टीमों ने छापेमारी की। इसके बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जैसे ही पश्चिम बंगाल के चुनाव खत्म हुए, वैसे ही पंजाब में लगातार ED की रेड शुरू कर दी गईं। साथ ही नरेंद्र मोदी की तुलना केजरीवाल ने औरंगजेब से की है।

ये भी पढ़ें

‘इतनी गुंडागर्दी न दिखाओ भाजपाइयों’, TMC की महुआ मोइत्रा के साथ फ्लाइट में हुई बदसलूकी पर भड़के AAP नेता संजय सिंह

केजरीवाल- बंगाल चुनाव खत्म होते ही शुरू हुई रेड

अरविंद केजरीवाल ने इस कार्रवाई के लिए सीधे केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव खत्म होते ही पंजाब में लगातार ED की रेड शुरू हो गई हैं। केजरीवाल का आरोप है कि पिछले कुछ सालों में केंद्र सरकार ने कई मामलों में पंजाब के साथ ठीक व्यवहार नहीं किया। उन्होंने कहा कि पानी, फंड और सरकारी संस्थानों के मुद्दों पर भी पंजाब पर दबाव बनाया गया। उनके अनुसार अब जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करके राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।

अशोक मित्तल का भी किया जिक्र

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x के ऑफिशियल हैंडल पर डाली पोस्ट में केजरीवाल ने राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल का भी नाम लिया। उन्होंने कहा कि पहले अशोक मित्तल के यहां ED की रेड हुई थी और बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गए। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियों का इस्तेमाल भ्रष्टाचार पकड़ने के लिए नहीं, बल्कि नेताओं पर दबाव बनाकर उन्हें पार्टी बदलवाने के लिए भी किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि संजीव अरोड़ा के यहां पहले भी रेड हो चुकी थी, लेकिन जब उन्होंने बीजेपी जॉइन नहीं की तो फिर से कार्रवाई करवाई गई।

AAP छोड़कर BJP में शामिल हो चुके हैं अशोक मित्तल

आपको बता दें कि अशोक मित्तल उन्ही नेताओं में शामिल हैं, जिन नेताओं ने राघव चड्ढा के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में सामिल होने का निर्णय लिया था। राघव चड्ढा और अशोक मित्तल समेत संदीप पाठक, राजिंदर गुप्ता, विक्रम साहनी, हरभजन सिंह और स्वाति मालीवाल बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।

पीएम मोदी की तुलना औरंगजेब से की

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से करते हुए बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कई साल पहले औरंगजेब ने अत्याचार और ताकत के दम पर लोगों को दबाने की कोशिश की थी। अब उसी तरह पंजाब पर दबाव बनाने की कोशिश हो रही है। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब गुरुओं की धरती है, जहां लोगों ने हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब मोदी जी के अत्याचार का सामना करेगा और पूरे देश को उनके अत्याचार से बचाएगा।
साथ ही उन्होंने लिखा कि कुछ साल पहले मोदी जी ने पंजाब के किसानों को ललकारा था और उन्हें किसानों के आगे झुकना पड़ा। आज मोदी जी ने पूरे पंजाब को ललकारा है।

ये भी पढ़ें

दिल्ली और बंगाल में BJP की जीत पर अरविंद केजरीवाल की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
Also Read
View All