नोएडा

इन 5 बड़ी वजहों से सुनील राठी ने बागपत जेल में मुन्‍ना बजरंगी पर बरसाई्ं थी गोलियां!

बागपत जेल में माफिया डॉन मुन्‍ना बजरंगी की हत्‍या के बाद अब यह सवाल खड़ा हो रहा है क‍ि आखिर उसकी सुनील राठी से क्‍या दुश्‍मनी थी

2 min read
Jul 10, 2018
Munna Bajrangi Murder: इन 5 बड़ी वजहों से सुनील राठी ने बरसाई्ं गोलियां!

नोएडा। बागपत जेल में पूर्वांचल के माफिया डॉन मुन्‍ना बजरंगी की हत्‍या के बाद अब यह सवाल यह खड़ा हो रहा है क‍ि आखिर वेस्‍ट यूपी के कुख्‍यात सुनील राठी ने यह हत्‍या क्‍यों की। उन दोनों के बीच क्‍या दुश्‍मनी थी। मुन्‍ना बजरंगी की पत्‍नी सीमा सिंह भी कह चुकी हैं क‍ि दोनों के बीच कोई दुश्‍मनी नहीं थी। ऐसे में पांच वजह निकल कर सामने आ रही हैं, जिन पर पुलिस भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

बागपत में डॉन मुन्ना बजरंगी का मर्डर, सेंट्रल जेल में डीएम-एसएसपी ने मारी रेड

पहली वजह

वेस्‍ट यूपी के कुख्‍यात सुनील राठी की पूर्वांचल के माफिया डॉन मुन्‍ना बजरंगी से क्‍या दुश्‍मनी थी? सोमवार को पूरे दिन यह सवाल उत्‍तर प्रदेश के लोगों की जुबान पर था। बस कयास लगाए जा रहे थे। चर्चा है क‍ि मुन्‍ना बजरंगी की सुपारी दी गई थी। सुनील राठी ने सुपारी लेकर मुन्‍ना बजरंगी की हत्‍या की है। मुन्‍ना बजरंगी के वकील ने भी इसकी आशंका जाहिर की है। उनका कहना था कि मुन्‍ना बजरंगी की हत्‍या किसी और ने कराई है। हालांकि, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

दूसरी वजह

सुनील राठी का भाई अमरपाल पूर्वांचल की जेल में बंद है। उसकी वहां पिटाई कर दी गई थी। इसका आरोप मुन्‍ना बजरंगी के गुर्गों पर लगा था। चर्चा है कि मुन्ना बजरंगी के गुर्गो से उसका किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसमें मुन्ना बजरंगी ने हस्तक्षेप किया था। इसको लेकर एक बार पेशी पर आए सुनील राठी ने नाराजगी भी जताई थी।

तीसरी वजह

पूर्वांचल का माफिया डॉन मुन्‍ना बजरंगी वेस्‍ट यूपी और उत्‍तराखंड में अपनी जड़ें जमाने की फिराक में था। बताया जा रहा है क‍ि वेसट यूपी के एक और कुख्‍यात संजीव जीवा से उसकी अच्छी बनती थी। वह उसे यहां लाने में मदद कर रहा था। हरद्विार की एक करोड़ों की जमीन को लेकर बजरंगी और जीवा की सुशील मूंछ से ठनी पड़ी है। चर्चा है कि उत्‍तराखंड और वेस्‍ट यूपी में मुन्‍ना बजरंगी के बढ़ता दखल सुनील राठी का भी खटक रहा था।

चौथी वजह

बताया यह भी जा रहा है कि सुनील राठी पूर्वांचल में अपनी पैंठ बनाना चाहता है। इसमें मुन्ना बजरंगी आड़े आ रहा था। उसे रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या की गई है। हालांकि, मुन्‍ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह का कहना है कि सुनील राठी से कभी उनका विवाद नहीं हुआ।

पांचवीं वजह

मुन्‍ना बजरंगी की हत्‍या के पीछे एक और वजह हो सकती है। वह है जेल में टशन को लेकर लड़ाई। बागपत जेल में सुनील राठी की चलती है। वहां उसका पूरा कंट्रोल है जबकि मुन्‍ना बजरंगी भी किसी से कम नहीं था। बताया जा रहा है क‍ि जेल में सुबह दोनों आमने-सामने पड़ गए थे। इस दौरान दोनों में झगड़ा हो गया और सुनील ने गोलियां बरसा दीं। एडीजी जेल चंद्र प्रकाश ने भी कहा था क‍ि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

ये भी पढ़ें

बागपत जेल में मुन्ना जबरंगी की हत्या के बाद जेलों में बढ़ाई गई सख्ती
Updated on:
10 Jul 2018 12:02 pm
Published on:
10 Jul 2018 10:28 am
Also Read
View All