नोएडा

आज यूपी के इस जिले से चुनाव के लिए हुंकार भरेंगे अरविंद केजरीवाल, भाजपा के यह सांसद भी आएंगे नजर

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संस्‍थापक अरविंद केजरीवाल शनिवार यानी आज लोकसभा चुनाव के लिए नोएडा से हुंकार भरेंगे

2 min read
Sep 08, 2018
Arvind Kejariwal
आज यूपी के इस जिले से चुनाव के लिए हुंकार भरेंगे अरविंद केजरीवाल, भाजपा के यह बागी सांसद भी आएंगे नजर

नोएडा। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संस्‍थापक अरविंद केजरीवाल शनिवार यानी आज लोकसभा चुनाव के लिए नोएडा से हुंकार भरेंगे। वह नोएडा में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में उनके साथ भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्‍न सिन अौर पूव्र मंत्री यशवंत सिन्‍हा भी नजर आएंगे। यह रैली 29 अगस्‍त को सहारनपुर से शुरू हुई जन अधिकार पद यात्रा के समापन अवसर पर हाेगी।

सहारनपुर से शुरू हुई थी पदयात्रा

आपको बता दें क‍ि आप पार्टी की जन अधिकार पद यात्रा 29 अगस्‍त को सहारनपुर से शुरू हुई थी, जिसका शनिवार यानी 8 सितंबर काे नोएडा में समापन होगा। इसके जरिए पार्टी किसान व मजदूरों से लेकर कर्मचारियों तक को अपने साथ जाेड़ने का प्रयास कर रही है। पद यात्रा दोपहर करीब साढ़े 12 बजे नोएडा में मॉडल टाउन गोल चक्‍कर के रास्‍ते प्रवेश करेगी। इसके बाद शाम करीब 4 बजे सेक्‍टर-46 में रैली होगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। शुक्रवार को आप पार्टी के जिलाध्‍यक्ष केपी सिंह समेत दिल्‍ली के विधायक नरेश बालयान ने सभास्‍थल का निरीक्षण किया था। बताया जा रहा है क‍ि इसमें दिल्‍ली के भी कइ्र विधायक शामिल होंगे।

पीएम चार बार आ चुके हैं नोएडा

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पीएम बनने के बाद अब तक चार बार नोएडा आ चुके हैं। इसके अलावा मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी कई बार नोएडा में दौरा कर चुके हैं। माना जा रहा है क‍ि अरविंद केजरीवाल ने भी इसी वजह से नोएडा को चुनाव की हुंकार भरने के लिए चुना है। माना जा रहा है क‍ि इस रैली के जरिए प्रदेश में लोकसभा चुनाव की रणनीति का आगाज करेंगे। साथ ही भाजपा को झटका देने के लिए ही शत्रुघ्‍न सिन्‍हा और पूर्व मंत्री यशवतं सिन्‍हा के भी इसमें शामिल होने के दावे किए जा रहे हैं। पार्टी के राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह पहले ही कह चुके हैं कि आप पार्टी इस बार यूपी में चुनाव लड़ेगी।

Published on:
08 Sept 2018 11:04 am