हायर अप्लायंसेज इंडिया के एमडी सॉग युजुन का कहना है कि कंपनी ग्रेटर नोएडा में 123 एकड़ में औद्योगिक पार्क का निर्माण करेगी। उनके अनुसार, इसमें करीब 3069 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इससे 14 हजार लोगों को नौकरियां मिलेंगी। उनका कहना है कि दो साल में पहली यूनिट शुरू हो जाएगी। इसमें हर साल 20 लाख फ्रिज, 10 लाख एसी, 10 लाख वॉशिंग मशीन और 10 लाख एलईडी टीवी बनाए जाएंगे।