जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने बताया कि इस समय मैं बटेश्वर में हूं। बटेश्वर के विकास के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। सरकार की स्वीकृति के साथ ही काम शुरू करा दिए जाएंगे। स्थानीय स्तर पर पूरी तैयारी है। अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक आवास में संग्रहालय बनाने का प्रस्ताव है। इसमें अटल जी की स्मृति से जुड़ी चीजों को रखा जाएगा। वाजपेयी समाज की यज्ञशाला में पार्क बनाकर अटल जी की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है। बटेश्वरनाथ मंदिर के पास खाली पड़ी भूमि पर अटल पार्क बनाने, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से बटेश्वर को जोड़ने वाली फोरलेन का नाम अटल पाथ रखने का प्रस्ताव प्रमुख है। इसके अलावा बटेश्वर में अटल द्वार बनाने, बटेश्वर घाटों का सुंदरीकरण करने का भी प्रस्ताव है।