गाजियाबाद। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर इस समय चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी इस यात्रा से उत्साहित होकर एक के बाद एक लगातार कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस यात्रा को अद्भुत बताया है। साथ ही कहा कि वही आदमी इस यात्रा के लिए जाता है, जिसे भगवान शिव बुलाते हैं। मैं यह अवसर पाकर बहुत खुश हूं। मैं आप लोगों से लौटकर इस यात्रा के अनुभवों को शेयर करूंगा। इस दौरान किए गए ट्वीट गाजियाबाद जिले के दो पुराने कांग्रेसी नेताओं के लिए एक यादगार बन गए हैं।