बता दें कि पार्टी ने राहुल की जो तस्वीरों शेयर की है उनमें पहली तस्वीर में कांग्रेस अध्यक्ष काले रंग की जैकेट और टोपी पहने खड़े हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में उनके फिटनेस ट्रैकर से जुड़ी जानकारी की स्क्रीनशॉट है। फिटनेस ट्रैकर के स्क्रीनशॉट के अनुसार, उसमें दिया गया ब्यौरा शुक्रवार का है। इसमें बताया गया कि यात्रा के दौरान राहुल कुल 46,433 कदम पैदल चले। इस दौरान उन्होंने कुल 34.31 किलोमीटर की यात्रा तय की और उनकी 4,466 कैलरी खर्च हो गईं है। बता दें कि पूरा सफर तय करने में राहुल को 463 मिनट लगे।