1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आम आदमी पार्टी की जन अधिकार पदयात्रा के समापन पर नोएडा में 8 सितंबर को होगी रैली

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व यूपी के प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में 29 अगस्त को सहारनपुर से शुरु हुई है पदयात्रा।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 7 Sep 2018, 5:50 PM IST

aap leader

आम आदमी पार्टी की जन अधिकार पदयात्रा के समापन पर नोएडा में 8 सितंबर को होगी रैली

नोएडा। आम आदमी पार्टी की जन अधिकार पदयात्रा का 8 सितंबर को नोएडा में समापन होगा। यह यात्रा 29 अगस्त को सहारनपुर से पार्टी के राज्यसभा सांसद व यूपी के प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में शुरु हुई थी। यात्रा के सामपन पर आम आदमी पार्टी जन अधिकार रैली आयोजित करेगी। यह रैली 8 सितंबर को दोपहर 2 बजे सेक्टर-46 के कमर्शियल मैदान में होगी।

यह भी पढ़ें-सपा नेता ने भाजपा चेयरमैन पर लगाए गंभीर आरोप, दी आत्मदाह की चेतावनी, मचा हड़कंप

आम आदमी पार्टी के नोएडा प्रवक्ता संजीव निगम ने बताया कि इस रैली को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, फिल्म स्टार व भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा व आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह सहित कई बड़े नेता संबोधित करेंगे। इसके लिए तैयारियां ज़ोर-शोर से की जा रही हैं। संजीव निगम ने बताया कि बारिश के मौसम को देखते हुए रैली स्थल पर टेंट लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-यूपी के इस जिले में पौधारोपण के नाम पर हुआ बड़ा घोटाला, सीएम योगी के पास पहुंची शिकायत

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता का कहना है कि सांसद संजय सिंह राज्यसभा में शिक्षामित्रों, किसानों, बेरोजगार शिक्षा प्रेरकों के मुद्दे पहले भी उठा चुके हैं। उन्हीं मुद्दों को लेकर सहारनपुर से नोएडा तक यह जन अधिकार पदयात्रा निकाली जा रही है। इस जन अधिकार रैली को सफल बनाने के लिए व्यापक पैमाने पर जनसंपर्क अभियान व सामाजिक संगठनों के साथ बैठक करके जन अधिकार रैली को ऐतिहासिक बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रदेश की जनता की बुनियादी समस्याओं को लेकर लोगों से संवाद करेंगे। साथ ही वे किसानों, शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, शिक्षा प्रेरकों व संविदा कर्मियों के संगठनों से भी मुलाकात करेंगे।

यह भी देखें-सिद्धू बोले दोस्त इमरान ने जीवन सफल कर दिया

संजीव निगम का कहना है कि जन अधिकार पदयात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी को जिस तरीके से जन समर्थन मिल रहा है उससे लगता है कि जनता दोनों सरकारों (केंद्र व प्रदेश) से छुटकारा चाहती है। आम आदमी पार्टी की जन अधिकार पदयात्रा के दौरान, विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग अपनी समस्याओं को लेकर मांग पत्र दे रहे हैं और पदयात्रा से जुड़ रहे हैं।