नोएडा में पदयात्रा के समापन अवसर पर एक विशाल जन अधिकार रैली भी होगी, जिसे आप पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे। यह रैली शनिवार को दोपहर 2 बजे सेक्टर-46 के कमर्शल ग्राउंड में होगी। पार्टी के नोएडा प्रवक्ता संजीव निगम का कहना हैै कि गन्न किसानों को भुगतान, आंगनवाड़ी व अन्य मुद्दों को लेकर उनकी पदयात्रा चल रही है। यह उनकी दूसरी पदयात्रा है। तैयारियां चल रही हैं। एनओसी भी मिल चुकी है। स्टेज भी तैयार हो चुका है। वहीं, नोएडा के आप पार्टी के प्रवक्ता संजीव नगिम का कहना है कि इस रैली में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल होंगे।