11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी की सहयोगी पार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान, लोकसभा चुनाव में घटेगी भाजपा की सीटें

उन्होंने कहा कि अगर पिछड़ी जाति के 27 प्रतिशत आरक्षण में बंटवारा नहीं हुआ तो बीजेपी फेल हो जाएगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्ती

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 7 Sep 2018, 10:55 PM IST

Omprakash Rajbhar

ओमप्रकाश राजभर

बस्ती. योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर बीजेपी पर इशारों- इशारों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर पिछड़ी जाति के 27 प्रतिशत आरक्षण में बंटवारा नहीं हुआ तो बीजेपी फेल हो जाएगी, क्योंकि इन्हीं पिछड़ों के वोट से बीजेपी की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि 2019 में सरकार तो मोदी जी की ही बनेगी लेकिन सीटें घट जायेंगी।

यह भी पढ़ें:

यूपी के इस जिले में सांप्रदायिक तनाव, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की झांकी रोकने पर बढ़ा विवाद, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

यह भी पढ़ें:

अस्पताल में अवैध वसूली की शिकायत पर भड़के मंत्री ने डॉक्टरों और सीएमएस को दी चेतावनी, जेल भिजवा दूंगा

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर शुक्रवार को बस्ती दौरे पर थे। राजभर ने एससी-एसटी एक्ट पर मचे घमासान पर कहा कि धरती पर कुछ ही वीर हैं जो सही बात कहते हैं, भारत बंद के आंदोलन में जो लोग खड़े हुए हम उनका स्वागत करते हैं और हम भी उनके साथ हैं।

यह भी पढ़ें:

यूपी के इस गांव में भाजपा सांसद व विधायक के प्रवेश पर लगा दी गई है रोक, जानिये क्या है मामला

यह भी पढ़ें:

शराब तस्करों का पीछा करते यूपी से बिहार की सीमा में पहुंचे थानाध्यक्ष की पिटाई, वीडियो हो रहा वायरल

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यूपी में मायावती जी के सामने 100 दलित बड़ी लीडरों को भी अगर खड़ा कर दिया जाए तो भी दलितों का एक भी वोट नहीं हिलेगा।

यह भी पढ़ें:

इलाहाबाद में 29 लोगों को ले जा रही नाव डूबी, 27 लोगों को बचाया गया, दो लापता

वहीं राहुल गांधी के मान सरोवर यात्रा पर मंत्री राजभर ने कहा की जब विपत्ति आती है तो सब लोग हनुमान चालीसा पढ़ने लगते हैं। राहुल गांधी 20 प्रदेशों में फेल हो गए जहां पर उनकी सरकार थी, राजनीति में इस से बड़ी विपत्ति किसी नेता के लिए क्या हो सकती है।

BY- SATISH SRIVASTAVA