नोएडा

अमर सिंह बनाएंगे नई पार्टी, जयाप्रदा इस दिग्‍गज सपा नेता के क्षेत्र से लड़ेंगी चुनाव!

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मुलायम सिंह के करीबी रह चुके अमर सिंह नई पार्टी बनाने वाले हैं

2 min read
Aug 05, 2018
अमर सिंह बनाएंगे नई पार्टी, जयाप्रदा इस दिग्‍गज सपा नेता के क्षेत्र से लड़ेंगी चुनाव!

नोएडा। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सपा के पुराने साथी रहे अमर सिंह के भी मैदान में आने की चर्चा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सपा के एक बड़े नेता उनके साथ पार्टी में शामिल होंगे। साथ ही पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के एक पूर्व विधायक भी अमर सिंह के साथ जुड़ सकते हैं। चर्चा यह भी चल रही है कि अमर सिंह की करीबी फिल्‍म अभिनेत्री जयाप्रदा वेस्‍ट यूपी की एक सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें

राजनीति की ऐसी जोड़ियां, जो कभी दोस्त बने तो कभी दुश्मन

नई पार्टी बनाने की चर्चा

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मुलायम सिंह के करीबी रह चुके अमर सिंह नई पार्टी बनाने वाले हैं। इसके लिए उन्‍हें भाजपा से भी सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि, वह चुनाव मैदान में उतरेंगे या नहीं, इस बारे मे अभी कोई कुछ नहीं बोल रहा है लेकिन जयाप्रदा के चुनाव लड़ने पर जरूर कयास लगाए जा रहे हैं। सियासी गलियारों में एक बार फिर से फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा के चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर है। माना जा रहा है क‍ि वह रामपुर से फिर से अपना भाग्‍य आजमा सकती हैं। वह यहां से लगातार 10 साल तक सांसद भी रह चुकी हैं। वह आजम खान के खिलाफ बयान भी दे चुकी हैं।

2004 में भी लड़ा था चुनाव

जयाप्रदा ने 2004 में रामपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उस समय सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान ने उनका काफी सहयोग किया था। उस सुनाव में वह शानदार जीत दर्ज करके लोकसभा पहुंची थीं। इसके बाद 2009 के लोकसभा चुनाव में उनके और आजम खान के रिश्‍तों में खटास आ गई थी। हालांकि, उन्‍होंने उस चुनाव में भी जीत दर्ज की थी। इसके बावजूद बाद में उन्‍होंने कहा था कि 2009 के लोकसभा चुनाव में आजम खान ने खिलजी की तरह उन्हें काफी परेशान किया और हराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

फिर से मैदान में उतरने की चर्चा

अब 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले यह चर्चा शुरू हो गई है कि जयाप्रदा फिर से रामपुर से चुनाव मैदान में उतर सकती हैं। पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर मैदान में उतरेंगी। पर अब अमर सिंह के नई पार्टी बनाने की चर्चाओं के बीच माना जा रहा है क‍ि जयाप्रदा नए सिंबल पर चुनाव लड़ेंगीं।

लगातार 10 साल तक रही हैं सांसद

आपको बता दें कि जयाप्रदा 2004 से 2014 तक लगातार 10 वर्ष तक रामपुर से सपा की सांसद रहीं। जब अमर सिंह के सपा में रिश्‍ते बिगड़े तो उन्‍होंने भी पार्टी से किनारा कर लिया था। पिछले लोकसभा चुनाव में वह अमर सिंह के साथ राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गई थीं। उन्हें बिजनौर से टिकट मिला था। हालांकि, मोदी लहर के चलते जयाप्रदा को हार का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में कम से कम तीन मंत्री और 15 से 18 विधायक जीतने लायक नहीं, कटेगा टिकट
Published on:
05 Aug 2018 02:16 pm
Also Read
View All