OTT

प्रणीत मोरे को सपोर्ट करने के बाद कुनिका सदानंद का यू-टर्न, बोलीं- ‘370 रुपये की बिरयानी आपका कंसेंट नहीं खरीद सकती

Kunika Sadanand on Pranit More controversy: 'बिग बॉस 19' में प्रणीत मोरे की को-कंटेस्टेंट रहीं एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने प्रणित मोरे के माफी मांगने वाले वीडियो के बाद उनके समर्थन में सामने आईं और प्रणीत को एक अच्छा और संस्कारी लड़का बताया। लेकिन अब कुनिका ने इस विवाद के बीच लड़कियों से बात करते हुए उनको बड़ी सलाह दी है और कहा हैं कि कोई गिफ्ट, डिनर-लंच आपकी सहमति को नहीं खरीद सकता है।

less than 1 minute read
Jun 14, 2026
Kunika Sadanand Pranit More Controversy
कुनिका सदानंद का सहमति और सम्मान संबंधी बयान। (फोटो सोर्स: iam_kunickaasadanand)

Kunika Sadanand Pranit More Controversy: प्रणीत मोरे का 370 बिरियानी विवाद दिन पर दिन गरमाता जा रहा है। सोशल मीडिया से लेकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटीज इस विवाद पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। स्वरा भास्कर, खुशबू पाटनी, समेत कई कॉमेडियंस भी इसके चलते कॉमेडियन की आलोचना कर रहे हैं। बढ़ते विवाद के बाद प्रणीत ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी है। बता दें कि कई यूजर्स ने प्रणित मोरे के माफी मांगने वाले वीडियो के कमेंट सेक्शन में उनकी आलोचना की, लेकिन 'बिग बॉस 19' में उनके साथ हिस्सा लेने वालीं एक्ट्रेस कुनिका सदानंद उनके समर्थन में सामने आईं और पोस्ट करते हुए लिखा कि वो एक अच्छा लड़का है, उसके संस्कार अच्छे हैं और उसको एक मौका मिलना चाहिए।

हालांकि, इस पोस्ट के बाद कुनिका ने 370 बिरियानी विवाद पर लड़कियों को सलाह दी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि प्यार या रिश्ता कोई सौदा नहीं है। बिरयानी खिलाना कोई अधिकार नहीं देता। लड़की की सहमति और इज्जत सबसे ऊपर है।

अपडेट जारी है...

Published on:
14 Jun 2026 02:03 pm