
May OTT Releases 2026: देश हो या दुनिया हर साल, हर महीने या हर हफ्ते कई फिल्में थिएर्ट्स में या ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती हैं। कुछ फिल्में सिनेमाहॉल में रिलीज होने के लगभग डेढ़ महीने बाद किसी न किसी OTT प्लेट फॉर्म पर आ ही जाती हैं। कई बार जो फ़िल्में बॉक्स ऑफिस का कोई कमाल नहीं दिखा पाती हैं, वो ओटीटी पर धमाल मचा देती हैं। अगर आप भी ओटीटी पर फिल्में और वेबसीरीज देखने वालों में से हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है।
अगले महीने यानी मई के महीने में आपको जियो हॉटस्टार पर घर बैठे मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट डोज। अगले महीने आपको थ्रिलर, कॉमेडी, म्यूजिक… सब कुछ आपको एक जगह पर ही मिल जाएगा! इन फिल्मों और वेबसीरीज में कोई भाई-बहन की कहानी होगी तो वहीं, सच्ची कहानियों पर आधारित वेब सीरीज भी आपको देखने को मिलेंगे। आइये एक नजर डालते हैं JioHotstar की मई महीने की कहानियों के बारे में और साथ ही इनकी रिलीज डेट पर…
ये एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है जिसकी कहानी काफी हद तक सुष्मिता सेन की वेब सीरीज आर्या जैसी है। जिस तरह 'आर्या' की कहानी एक ऐसी औरत के इर्द-गिर्द घूमती है। उसी तरह इस फिल्म की कहानी में भी एक लड़की है, जिसको अचानक ही अपने परिवार के ड्रग्स बिजनेस में उतरना पड़ता है। और वो इस रास्ते पर आने वाले खतरों से अनजान होती है। यह फिल्म 8 मई को रिलीज होगी।
अगर आप रियलिटी शोज, खासकर सिंगिंग रियलिटी शो पसंद करते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। JioHotstar पर ‘सुपर सिंगर जूनियर’ का 11वां सीजन इसी महीने आने वाला है, हालांकि, इसकी रिलीज डेट अभी घोषित नहीं हुई है।
'कजिन्स एंड कल्याणम्स' की कहानी केरल में रहने वाले कुछ भाई-बहनों की शादियों की कहानी है। इन 6 कजिन्स और इनकी किस्मत 7 शादियों पर निर्भर है। मलयालम भाषा की ये वेबसीरीज एक कॉमेडी सीरीज है। और अगर आपको कुछ फैमिली ड्रामा और कॉमेडी देखना है तो ये सीरीज आपके लिए ही है। बता दें कि ये सीरीज 22 मई को रिलीज होगी।
आपने फाइटर पायलेट्स की कहानियां तो खूब सुनी होंगी, लेकिन क्या कभी उन बहादुरों के किस्से सुने हैं जो एयर एम्बुलेंस चलाते हैं। स्काई मेड कहानी है कनाडा के दूर दराज इलाकों में कुछ नर्सों और डॉक्टरों की टीम की जो एयर एम्बुलेंस के जरिए लोगों तक मदद पहुंचाती हैं। यह सीरीज भी जियो हॉटस्टार पर 22 मई को ही रिलीज होगी।
रणदीप हुड्डा की इस सीरीज पर इसका सीजन सुपरहिट रहा था और अब दूसरे पार्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। इसमें रणदीप हुड्डा एक बार फिर जांबाज पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं। जानकारी के लिए बता दें, मई में इसकी रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन इसके मई में रिलीज होने की पूरी संभावना है। .
म्यूजिक के दीवानों के लिए ये म्यूजिकल सीरीज भी दमदार होने वाली है। सॉन्ग सन्ग ब्लू म्यूजिक और ड्रामा से लबरेज कहानी है जो आने वाली 9 मई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। इस सीरीज की कहानी 2 म्यूजिशियन्स की है जो एक सच्ची घटना पर आधारित है।