राजनीति

भाजपा ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कोरोना के वास्तविक आंकड़े छिपाने का आरोप

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा भाजपा ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी कोरोना वायरस के वास्तविक आंकड़ों को छिपा रही हैं
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 May 2020, 5:07 PM IST
भाजपा ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कोरोना के वास्तविक आंकड़े छिपाने का आरोप
भाजपा ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कोरोना के वास्तविक आंकड़े छिपाने का आरोप

नई दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee ) पर निशाना साधा।

भाजपा ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी कोरोना वायरस ( coronavirus ) के वास्तविक आंकड़ों को छिपा रही हैं।

इस तरह से वह राज्य में कोरोना वायरस महामारी ( Coronavirus epidemic ) से पैदा हुए हालातों को लेकर यहां की जनता को गुमराह करने का काम कर रही हैं।

भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में जब कोरोना वायरस का प्रकोप था तो आप कहां छिपी थीं?

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग जानता चाहते हैं कि आखिर राज्य में हो क्या रहा है। इसके साथ ही वह यह भी वह यह भी जानना चाहते हैं कि आप कहां और क्या कर रहीं हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग और अन्य राज्य में रह रहे आपके राज्य के लोग आपसे मदद मांग रह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यहां पर कोरोना वॉरियर्स को भी सुरक्षा प्रदान नहीं गई। इस बीच भाजपा ने ममता सरकार पर कोरोना संकट से ठीक से न निपटने का भी आरोप लगाया।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने भी भाजपा के आरोपों का जवाब दिया है। टीएमसी ने कहा कि भगवा दल ने राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति करने के लिए केंद्र सरकार की मशीनरी का गलत तरह से इस्तेमाल किया है।

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में अब तक कोरोना वायरस के 1,939 मामले सामने आए हैं।

Updated on:
11 May 2020, 5:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंजाब में क्राइम को लेकर AAP पर बीजेपी ने साधा निशाना, गौरव भाटिया बोले- ‘भगवंत मान ने राज्य को बना दिया गुंडों का अड्डा’

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…

Rajasthan : ‘राजनीति में शब्दों की मर्यादा जरूरी’, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार, दीया कुमारी और शेखावत भी बोले

कौन हैं जज शुभम वर्मा, जिन्होंने राहुल गांधी को मानहानि केस में किया बरी? जानें शिक्षा से लेकर करियर तक की पूरी जानकारी

Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर कांग्रेस ने क्या बनाई रणनीति? संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने किया खुलासा