राजनीति

झारखंड चुनाव परिणाम: शुरुआती रुझानों के बाद BJP ने AJSU और JVM से साधा संपर्क!

झारखंड विधानसभा की मतगणना के शुरुआती रुझान के बाद एक्टिव मोड़ में आ गई BJP भाजपा ने AJSU के प्रमुख सुदेश महतो और JVM के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी संपर्क साधा
2 min read
• •
Updated: 23 Dec 2019, 10:28 AM IST
e.png

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए सोमवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझान आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक्टिव मोड़ में आ गई है।

भाजपा ने ऑल इंडिया झारखंड स्‍टूडेंट्स यूनियन (AJSU) के प्रमुख सुदेश महतो और झारखंड विकास मोर्चा (JVM) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी संपर्क साधा है।

भाजपा के झारखंड प्रभारी ओम माथुर रांची में डेरा डाले हुए हैं। जानकारी के अनुसार पूरे चुनाव परिणाम आने के बाद ओम माथुर और सीएम रघुवर दास की बीच अहम मुलाकात हो सकती है।

वहीं, शुरुआती रुझान में झामुमो, राजद, और कांग्रेस का गठबंधन भाजपा से आगे चल रहा है। झामुमो गठबंधन 35 सीटों पर आगे चल रहा है।

हालांकि मुख्यमंत्री रघुवर दास अपनी सीट से आगे चल रहे हैं। राज्य निर्वाचन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, अभी तक आए मतगणना के रुझानों के मुताबिक, भाजपा 32 सीटों पर और झामुमो गठबंधन 35 सीटों पर आगे चल रहा है।

जबकि झाविमो 4 और आजसू 3 सीटों पर आगे चल रही है। अभी तक 77 सीटों के रुझान सामने आए हैं।

इस बीच प्रारंभिक दौर में पिछड़ने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर (पूर्वी ) से आगे चल रहे हैं। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरयू राय से 500 से अधिक वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।

इधर, लातेहार से पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम भी आगे चल रहे हैं। शुरुआती बढ़त बनाने के बाद सिल्ली से सुदेश महतो पिछड़ गए हैं। इस चुनाव में महत्वपूर्ण राजधनवार से बाबूलाल मरांडी आगे चल रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पांच चरणों में 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच हुए मतदान के बाद सभी सीटों के लिए ईवीएम में बंद मतों की गणना सोमवार को जारी है।

झारखंड विधानसभा चुनाव में 1,087 पुरुष, 127 महिला तथा एक तीसरे जेंडर के उम्मीदवारों समेत कुल 1,215 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया था, जिनके भविष्य पर आज फैसला सुनाया जाएगा।

इस बीच 24 जिला मुख्यालयों में त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। मतगणना का अधिकतम दौर चतरा में 28 राउंड और सबसे कम दो राउंड चंदनकियारी और तोरपा सीटों पर होगा।

Updated on:
23 Dec 2019, 10:28 AM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल