राजनीति

राम माधव का बयान- चुनाव में जीत हासिल करने के लिए नहीं लिया सेना का सहारा

राम माधव ने कहा कि राष्ट्रवाद भाजपा के डीएनए में है भाजपा का मतलब राष्ट्रवाद है, राष्ट्रवाद का मतलब भाजपा 2022 में, हम एक नया भारत बनाएंगे, जहां कोई बेघर नहीं होगा
3 min read
Ram Madhav

नई दिल्ली।भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने त्रिपुरा के अगरतला में कहा कि राष्ट्रवाद भाजपा के DNA में है, यह भाजपा की पहचान है। चुनाव हो रहे हैं या नहीं, भाजपा का मतलब राष्ट्रवाद है, राष्ट्रवाद का मतलब भाजपा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा इस देश का वर्तमान है, भविष्य में भी मोदी की भाजपा होगी। उन्होंने कहा कि 2022 में, हम एक नया भारत बनाएंगे, जहां कोई बेघर नहीं होगा, बेरोजगारी समाप्त हो जाएगी। 2047 में स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष पर, भारत एक '' विश्वगुरु '' के रूप में खड़ा होगा।

चुनाव जीतने के लिए सेना का सहारा नहीं लिया

इसके साथ ही भाजपा महासचिव राम माधव ने कहा कि उनकी पार्टी ने चुनाव जीतने के लिए सेना की उपलब्धियों का सहारा नहीं लिया। इस दौरान उन्होंने यह भी दावा किया भारतीय जनता पार्टी देश की आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक सत्ता बरकार रहेगी। आपको बता दें कि माधव यहां रवीन्द्र सतवार्षिकी भवन में पार्टी की विजय रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पिछले पांच सालों में सांप्रदायिक अशांति और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में कामयाब रही है। यही नहीं सरकार मजबूत भारत का निर्माण करने और आर्थिक स्थिरता लाने में भी सफल साबित हुई है।

भाजपा सरकार एक लंबा सफर तय करेगी

राम माधव ने कहा कि भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक लंबा सफर तय करेगी। उन्होंने कहा कि जब भारतवर्ष 2047 में आजादी का शताब्दी वर्ष मना रहा होगा, उस समय सत्ता में भाजपा सरकार होगी। आपको बता दें कि राम माधव ने इससे पहले लोकसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले ऐतिहासिक जीत का दावा किया था। उन्होंने प्रचंड बहुमत मिलने की बात कही थी।

शानदार प्रदर्शन का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को

आपको बता दें कि 23 मई को चुनाव के नतीजे आने पर भाजपा महासचिव राम माधव ने लोकसभा चुनाव में देश भर में पार्टी के शानदार प्रदर्शन का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया था और कहा कि यह विपक्ष की स्वार्थ की राजनीति के खिलाफ जनादेश है। उन्होंने कहा था कि "यह मोदीजी और उनकी राजनीति के लिए स्पष्ट जनादेश है। यह उनके नेतृत्व और उनके काम के लिए जनादेश है। विकास, प्रगति और भारत की सुरक्षा के एजेंडे को इस चुनाव में जनता के सामने रखा गया।"

Updated on:
08 Jun 2019 01:14 pm
Published on:
08 Jun 2019 09:51 am
Also Read
View All
Jairam Ramesh on NEET Row: जयराम रमेश का मोदी सरकार पर हमला, शिक्षा सचिव की नियुक्ति से लेकर CBI की क्लीन चिट तक उठाए सवाल

Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike: सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल समाप्त करने पर विपक्षी नेताओं की आई प्रतिक्रिया, जानें किसने क्या कहा?

‘3 महीने में जांच-फैसला, 10 साल की जेल और 10 करोड़ तक जुर्माने का प्रावधान; पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल में क्या-क्या है प्रावधान

CJP Protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर सरकार ने मांगा शनिवार तक का समय, बातचीत जारी

CJP Protest: मोदी सरकार से बातचीत से पहले सीजेपी ने प्रदर्शनकारियों से की अपील, कहा- भड़काऊ नारे ना लगाए