2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता, जैश का खूंखार आतंकी ढेर

अनंतनाग में सुरक्षाबलो और आतंकियों के बीच मुठभेड़ मुठभेड़ में जैश का एक खूंखार आतंकी ढेर सुरक्षाबलों को बेरीनाग में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 8 Jun 2019, 12:21 PM IST

kashmir

कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ जारी

नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलो के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। यहां सुरक्षाबलों ने शनिवार सुबह सैन्य कार्रवाई करते हुए एक आतंकी को मार गिराया। मुठभेड़ में मारे गए आतंकी की पहचान जैश के आतंकी मोहम्मद इक़बाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को बेरीनाग इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस बीच आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

शारदा घोटाला: सीबीआई के सामने पेश हुए कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार

ममता बनर्जी ने PM मोदी को लिखा खत, नीति आयोग की बैठक में शामिल होने से किया इनकार

सोपोर में ग्रेनेड हमले में 2 पुलिसकर्मी घायल

इससे पहले शुक्रवार को जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर में आतंकवादियों द्वारा पुलिस थाने पर किए गए ग्रेनेड हमले में दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। पुलिस सूत्रों ने इस हमले की जानकारी दी थी। सूत्रों के अनुसार पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई। दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई।

मौसम विभाग की चेतावनी, पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना, दिल्ली में गर्मी बरकरार

महाराष्ट्र: मुंबई में क्रिकेटर की हत्या से हड़कंप, हिरासत में महिला मित्र

पुलवामा में दो भगोड़े एसपीओ सहित 4 आतंकवादी ढेर

वहीं, शुक्रवार को ही जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो भगोड़े एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) सहित चार आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों में से दो की पहचान पुलवामा के रहने वाले शब्बीर अहमद और शोपियां के रहने वाले सुलिमान अहमद के रूप में हुई है। अन्य दो की पहचान अरिहाल के रहने वाले इरफान अहमद भट और पुलजारमा में पंजरण के रहने वाले आशिक हुसैन गनी के रूप में हुई है, ये दोनों क्षेत्र पुलवामा में ही हैं। पुलिस ने कहा कि ये आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े थे।

लोकसभा चुनाव 2019 में 15 पार्टियों को नोटा से भी कम मिले वोट, ये दल भी हैं शामिल

गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई बैठक, राज्य मंत्री किशन रेड्डी और NSA डोभाल पहुंचे

शोपियां में पैरा कमांडो ने आत्महत्या की

शुक्रवार को ही जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में सेना के एक पैरा कमांडो ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार 23 पैरा रेजिमेंट के कमांडो सिपाही करमजीत सिंह ने सुबह अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने आगे बताया, "उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।

नौतपा के बाद भी गर्मी का कहर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया आंधी-तूफान का अलर्ट

पाक विदेश सचिव ने ईद पर दिल्ली में पढ़ी नमाज, मोदी-इमरान बैठक की अटकलें तेज

इसके साथ ही भारत के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाने वाला पाकिस्तान ने 6 जून तक 1,170 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है। जबकि 2018 में 1,629 बार पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था।