राजनीति

Ashok Gehlot लेंगे Rahul Gandhi की जगह! कांग्रेस अध्यक्ष का जल्द होगा ऐलान

Rahul Gandhi की जगह ले सकते हैं अशोक गहलोत कांग्रेस नेतृत्व ने Ashok Gehlot को दिए संकेत Congress President के इस्तीफे से बढ़ी थी हलचल

3 min read
Gehlot can replace Rahul Gandhi's place
Ashok Gehlot लेंगे Rahul Gandhi की जगह! कांग्रेस अध्यक्ष का जल्द होगा ऐलान

नई दिल्ली। कांग्रेस में राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश के बाद पार्टी के नए अध्यक्ष के लिए शुरू हुई तलाश खत्म होती नजर आ रही है। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत (Ashok Gehlot ) का नाम लगभग फाइनल समझा जा रहा है। कांग्रेस नेतृत्व ने हाल ही में इस बात के संकेत दिए हैं कि अशोक गहलोत राहुल गांधी की जगह ले सकते हैं।

राहुल गांधी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई, कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो

जल्द ही पार्टी के नए अध्यक्ष का ऐलान

कांग्रेस सूत्रों की मानें तो यह लगभग तय हो गया है कि कांग्रेस जल्द ही पार्टी के नए अध्यक्ष का ऐलान कर देगी। अशोक गहलोत (Ashok Gehlot ) ने बुधवार को दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की थी। हालांकि कहा यह जा रहा कि वह राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे थे।

राहुल गांधी अपने फैसले से पीछे हटने को तैयार नहीं

अशोक गहलोत (Ashok Gehlot ) ने इस दौरान राहुल गांधी से पार्टी प्रमुख बने रहने का भी आग्रह किया था। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेताओं के तमाम प्रयासों के बावजूद राहुल गांधी अपने फैसले से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

प्रियंका गांधी के नाम पर नहीं होगा विचार

इसके साथ ही राहुल गांधी ने यह भी साफ कर दिया है कि उनके स्थान पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नाम पर विचार नहीं किया जाएगा। राहुल गांधी की ओर से लिए गए इस फैसले की एक वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस पर वंशवाद का आरोप लगाना माना जा रहा है।

पार्टी के किसी अन्य वरिष्ठ नेता को कांग्रेस की कमान सौंपकर राहुल गांधी भाजपा के इन आरोपों का जवाब देना चाहते हैं।

अशोक गह? Ashok Gehlot shok Gehlot ) का चुनाव इसलिए तो नहीं..

- संगठन से पुराना जुड़ाव और लंबा अनुभव
- गहलोत का पिछड़ी जाति से ताल्लुक होना
- सोनिया और राहुल गांधी से बेहतर रिश्ते

- कांग्रेस के अन्य नेताओं से ठीक समीकरण

क्या सचिन होंगे राजस्थान के सीएम?

कांग्रेस सूत्रों की मानें तो कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद राजस्थान में उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) का स्थान ले सकते हैं। इससे राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में दोनों नेताओं के बीच खड़ा हुआ विवाद भी शांत हो जाएगा।

Updated on:
20 Jun 2019 02:57 pm
Published on:
20 Jun 2019 08:55 am