प्रयागराज

प्रयागराज: सुहाग की सेज से उठ कर भागी दुल्हन, परिवार को चुकानी पड़ी भारी कीमत

Prayagraj Crime News: यूपी के प्रयागराज में सुहागरात के दिन नई नवेली दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस हैरान कर देने वाली घटना के बाद पंचायत में लड़की पक्ष को बारात का पूरा खर्च चुकाना पड़ा।
2 min read
Wife Ran with lover, Prayagraj Woman Ran With Lover
सुहागरात पर दुल्हन भागी | फोटो सोर्स- gemini

Prayagraj Crime News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी के इस सीजन में घटी इस घटना ने सभी को चौंका कर रख दिया है। यहां एक नई नवेली दुल्हन अपनी सुहागरात की सेज छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। बताया जा रहा है कि लड़की ने घर वालों के दबाव में आकर शादी की थी। इस घटना का अंत पंचायत के जरिए हुआ, जहां लड़की वालों को शादी में हुआ पूरा खर्च लौटाना पड़ा।

शौचालय जाने का बहाना बनाकर निकली दुल्हन

यह घटना प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां एक गांव की लड़की की शादी जौनपुर जिले में तय हुई थी। 2 मई को धूमधाम से बारात आई और 3 मई को दुल्हन विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची। लेकिन, ससुराल की पहली ही रात दुल्हन घर के बाहर बने शौचालय जाने का बहाना बनाकर बाहर निकली, जिसके बाद वह लौटकर वापस नहीं आई।

ग्रामीणों ने दी जानकारी

परिजनों ने रात भर उसे बहुत ढूंढा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसी बीच, कुछ गांव वालों ने बताया कि लाल जोड़े में सजी एक लड़की को बाइक पर एक युवक के साथ जाते हुए देखा गया है।

पंचायत में हुआ फैसला, लौटानी पड़ी मोटी रकम

मंगलवार को दिनभर चली पंचायत के दौरान लड़की के घरवालों ने यह सच स्वीकार किया कि लड़की का अपने गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग था और वह इस शादी के लिए तैयार नहीं थी। घर वालों के दबाव के कारण उसने शादी की थी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच काफी बातचीत और बिरादरी के हस्तक्षेप के बाद यह मामला सुलझाया गया। जिसमें लड़की वालों ने लड़के वालों को शादी में हुआ पूरा खर्च वापस कर दिया। मामला तो शांत हो गया है, लेकिन इस घटना की चर्चा आज भी पूरे इलाके में हो रही है।

केराकत थाने तक पहुंचा मामला

दुल्हन के इस तरह अचानक गायब होने से वर पक्ष के लोग सकते में आ गए। उन्होंने जौनपुर के केराकत थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलने पर पुलिस दुल्हन की तलाश में मऊआइमा पहुंची। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर केराकत थाने बुलाया।

Published on:
06 May 2026 10:57 am