रतलाम

होने वाली है गुरु व शनि की युति, आपकी राशि में होंगे यह बदलाव

एक बार फिर से आकाशगंगा में धर्म के प्रतिनिधि वाले ग्रह गुरु व न्याय के देवता शनि की युति होने वाली है। यह दोनों प्रमुख ग्रह की युति बड़े बदलाव की और संकेत दे रही है।

3 min read
Mar 14, 2020
grahon ki chaal astrology today 26 march 2019

रतलाम। एक बार फिर से आकाशगंगा में धर्म के प्रतिनिधि वाले ग्रह गुरु व न्याय के देवता शनि की युति होने वाली है। यह दोनों प्रमुख ग्रह की युति बड़े बदलाव की और संकेत दे रही है। इस बदलाव से देश की कई सरकार में तो बदलाव होगा ही इसके साथ ही लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार करने वाले लोगों को स्थान परिवर्तन के साथ सुखद संकेत या घटनाएं जीवन में होगी। यह बात रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी अभिषेक जोशी ने कही। वे नक्षत्रलोक में ग्रह के मिलन के चलते होने वाली घटनाओं के बारे में बता रहे थे।

ज्योतिषी अभिषेक जोशी ने कहा कि इसी माह 30 मार्च 2020 से लेकर 29 जून 2020 तक, 19 नवंबर 2020 से लेकर 2 अप्रैल 2021 तक गुरु व शनि की युति मकर राशि में होगी। मकर राशि शनि की स्वयं की राशि है तो गुरु इस राशि में नीच का होकर बेहतर फल नहीं देता है। इससे यह तय है कि इस राशि या लग्र वालों को उथल पुथल वाला जीवन रहेगा। उनके जीवन मे अचानक सुखद घटनाएं होगी तो इसके साथ ही अचानक बड़े परिवर्तन होंगे।

इस तरह होगा बदलाव


गुरु और शनि की युति एक बार फिर. 30 मार्च 2020 से लेकर 29 जून 2020 और 19 नवम्बर 2020 से लेकर 5 अप्रैल 2021 तक के मध्य गुरु-शनि की युति मकर राशि में रहेंगी। गुरु क्योंकि धन, आर्थिक स्थिति के कारक ग्रह है और शनि कष्ट, आपदाओं और काल के कारक ग्रह है, इस स्थिति में मकर राशि में दोनों का एक साथ होना प्राकृतिक आपदाओं के अतिरिक्त आर्थिक बाजार में रिकार्ड गिरावट का कारण बनेगा। यह स्थिति विश्व आर्थिक मंदी की वजह बन सकती है। इस ग्रह युति की अवधि में इस प्रकार की आर्थिक आपदायें भयंकर रुप में आने के संकेत मिल रहे है। इस समय में विश्व भर में बड़े पैमाने पर वित्तीय संकट, आर्थिक गिरावट और सेंसेक्स के रिकार्ड स्तर से गिरने के प्रबल योग बना रहा है। ऐसे में धन निवेश से बचना लाभकारी रहेगा। इससे पूर्व भी जब गुरु-शनि मकर राशि में 1842, 1901, 1961 में एक साथ आए थे तो कुछ इसी तरह की स्थिति देखने में आई थी।

राशि पर होगा इस तरह असर


मेषराशि वालों को धन का लाभ होगा।
वृषभराशि वालों को धन का संकट रहेगा।
मिथुन राशि वालों को जीवनसाथी से विवाद होगा।
कर्क राशि वालों को स्वास्थ्य का लाभ होगा।
सिंह राशि वालों को आर्थिक संकट रहेगा।
कन्या राशि वालों को अचानक परिवर्तन देखने को मिलेगा।
तुला राशि वालों को प्यार में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि वालों को तरक्की होगी।
धनु राशि वालों को सुखद सूचना मिलेगी।
मकर राशि वालों को सफलता के साथ तबादला होगा।
कुंभ राशि वालों को गले में बीमारी होगी।
मीन राशि वालों कोभाग्य खुलेगा।

Published on:
14 Mar 2020 10:52 am
Also Read
View All