मध्यप्रदेश के रतलाम के लिए यह सुखद पल है जब मेडिकल क्षेत्र में लंबे समय से सेवा कर रही डॉक्टर लीला जोशी का नाम पद्यश्री अवॉर्ड के लिए तय किया गया है। इसकी अधिकारिक घोषणा शनिवार शाम को कर दी गई है। सूचना आते ही डॉक्टर जोशी के घर बधाई देने वालों की भीड़ लग गई है।
रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम के लिए यह सुखद पल है जब मेडिकल क्षेत्र में लंबे समय से सेवा कर रही डॉक्टर लीला जोशी का नाम पद्यश्री अवॉर्ड के लिए तय किया गया है। इसकी अधिकारिक घोषणा शनिवार शाम को कर दी गई है। सूचना आते ही डॉक्टर जोशी के घर बधाई देने वालों की भीड़ लग गई है।
डॉ. जोशी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की एक मात्र महिला चिकित्सक है जो आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में जाकर मुफ्त इलाज का नेक काम करने में लंबे समय से जुटी है। खासतौर से वे आदिवासी अंचलों में एनीमिया से पीडि़त, गर्भवती और तमाम तरह की बीमारियों से ग्रसित महिलाओं का मुफ्त इलाज करती हैं। डॉ. लीला जोशी देश के महिला और बाल विकास विभाग द्वारा जारी सूची में देश की 100 प्रभावी महिलाओं में शामिल हो चुकीं है।
इसलिए मिला यह पुरस्कार
डॉ. लीला जोशी को यह उपलब्धि आदिवासी महिलाओं का मुफ्त इलाज करने पर मिली है। रेलवे के चीफ मेडिकल डायरेक्टर के पद से रिटायर्ड डॉ. लीला जोशी वर्ष 1997 से रतलाम के आदिवासी अंचलों में एनीमिया के लिए जागरुकता अभियान शुरू किया और महिलाओं और किशोरियों का मुफ्त इलाज कर रही हैं। इस उल्लेखनीय योगदान के चलते इनका नाम देश में जाना जाता है। मुंबई में स्त्री रोग विशेषज्ञों की राष्ट्रीय संस्था फेडरेशन ऑफ ऑब्सट्रेटिक एंड ग्यानकलोजिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया (फोगसी) द्वारा गर्भ व गर्भावस्था विषय पर विश्व सम्मेलन २०१९ के नवंबर माह में हुआ था। इसमें शहर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. लीला जोशी को प्राइड ऑफ फोगसी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
दिल्ली- 2020 पद्म पुरस्कारों का ऐलान
118 हस्तियों को पद्मश्री सम्मान का ऐलान
16 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान का ऐलान
7 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान का ऐलान
मध्यप्रदेश से कुल चार हस्तियों को पद्मश्री सम्मान
छत्तीसगढ़ से एक हस्ती को पद्मश्री सम्मान
मध्यप्रदेश से अब्दुल जब्बार को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान
मध्यप्रदेश से कला में डॉ. पुरुषोत्तम दधीचि को पद्मश्री
मध्यप्रदेश से उद्योग के क्षेत्र में नेमनाथ जैन को पद्मश्री
मध्यप्रदेश से मेडिसिन के क्षेत्र में डॉ. लीला जोशी को पद्मश्री
छत्तीसगढ़ से कला में मदन सिंह चौहान को पद्मश्री