शामली

कोरोना संक्रमित महिला ने स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म

महिला का ऑक्सीजन लेवल काफी कम था ऐसे में ऑपरेशन से डिलीवरी संभव नहीं थी। डॉक्टर्स ने नॉर्मल डिलीवरी कराई और इस दाैरान स्वस्थ बच्चे ने जन्म लिया अब मां की हालत में भी सुधार है।
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2021, 9:26 AM IST
shamli.jpg
shamli

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

शामली Shamli एक निजी अस्पताल में कोरोना संक्रमित महिला Corona infected woman की सामान्य डिलीवरी कराई गई। महिला ने इस दाैरान स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। महिला का ऑक्सीजन oxygen स्तर प्रसव से पहले काफी कम था लेकिन बाद में थोड़ा सुधार हुआ है। इसे डॉक्टर भी अच्छे संकेत मान रहे हैं।

कैराना निवासी 32 वर्षीय महिला इमराना की चार दिन पूर्व कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। वह घर में ही आइसोलेट थी। बुधवार को सांस लेने में अधिक परेशानी होने लगी तो स्वजनों ने कैराना रोड स्थित ग्लोबल शांति केयर अस्पताल में उसे भर्ती कराया। अस्पताल संचालक कुशांक चौहान ने बताया कि महिला का
ऑक्सीजन लेवल 40 के आसपास था जो गंभीर स्थिति होती है। सुरक्षित प्रसव कराने के लिए पूरा स्टाफ सतर्क रहा जो बड़ी चुनौती भी थी।

गुरुवार सुबह स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शबाना ने प्रसव कराया। साथ में फिजिशियन डॉक्टर इकबाल अहमद और डॉक्टर बाबर भी रहे। इस दाैरान वेंटीलेटर भी तैयार रखा गया ताकि किसी भी तरह की स्थिति से निपटा जा सके। रक्तचाप और ऑक्सीजन स्तर की लगातार निगरानी की गई क्योंकि हालत गंभीर होने के कारण ऑपरेशन मुमकिन नहीं था। सुरक्षित प्रसव के बाद चिकित्सकों एवं स्टाफ के सभी सदस्यों की खुशी कम नहीं थी। नवजात के साथ फोटो भी ली गईं। बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है। फिलहाल मां से बच्चे को अलग रखा गया है उसे पाउडर का दूध दिया जा रहा है। प्रसव के बाद महिला की हालत में थोड़ा सुधार दिख रहा है।

ऑक्सीजन स्तर 70 तक आ गया है। एसीएमओ डॉक्टर केपी सिंह ने बताया कि महिला का ऑक्सीजन स्तर 95 तक या इससे अधिक होगा तो फिर एहतियात के साथ वह बच्चे को दूध पिला सकेंगी। बच्चे को कोविड वार्ड से अलग एक कमरे में रखा गया है और स्वजन मौजूद हैं।

Updated on:
30 Apr 2021, 9:26 AM IST
Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा