Good News : राजस्थान सरकार ने पंजीकृत गौशालाओं में संधारित गौवंश के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि में 15 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है।
Good News : राजस्थान सरकार ने बजट-2025 में पात्र गौशालाओं में पल रहे गौवंश के चारे-पानी की व्यवस्था के लिए गौशालाओं की अनुदान राशि में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इससे गौवंश के लिए अब चारा-पानी व छाया आदि की पहले से बेहतर व्यवस्थाएं हो सकेगी। सरकार ने पंजीकृत गौशालाओं में संधारित गौवंश के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि में 15 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। अनुदान राशि में बढ़ोतरी के बाद अब बड़े गौवंश के लिए 50 रुपए प्रतिदिन मिलेंगे, जबकि पहले 44 रुपए मिलते थे। इसी तरह छोटे गौवंश के लिए अब 25 रुपए मिलेंगे, जबकि पहले 22 रुपए मिलते थे।
अनुदान राशि में प्रतिशत बढ़ोतरी करने से सिरोही जिले की पात्र 41 गौशालाओं में पल रहे करीब 31 हजार 445 गौवंश लाभान्वित होंगे। इसमें बड़े 23 हजार 286 व छोटे 8 हजार 159 गौवंश हैं। यह योजना संभवत: आगामी सत्र से शुरू होने की उम्मीद है।
1- अब बड़े गौवंश को 50 रुपए प्रतिदिन मिलेंगे, जबकि पहले 44 रुपए मिलते थे।
2- छोटे गौवंश के लिए अब 25 रुपए मिलेंगे, जबकि पहले 22 रुपए मिलते थे
3- सिरोही जिले की पात्र 41 गौशालाओं के 31 हजार 445 गौवंश लाभान्वित होंगे।
4- 41 गौशालाओं में बड़े 23 हजार 286 व छोटे 8 हजार 159 गौवंश है। जिले में 31 हजार 445 गौवंश लाभान्वित होंगे।
1- गौशाला संचालकों को वित्तीय राहत मिलेगी।
2- गौवंश की देखरेख में भी सुधार आएगा।
3- गौवंश को चारे-पानी की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
4- पशुपालन क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।
5- नई गौशाला खोलने के प्रयास होंगे।
अनुदान देने से पहले गौशालाओं की जांच की जाती है। इसके लिए एक कमेटी भौतिक सत्यापन करती है। इसके बाद आवेदनों की जांच की जाती है। बाद में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला गोपालन समिति की बैठक होती है। गौशालाओं से जुड़े पदाधिकारियों को भी इसमें बुलाया जाता है। इसके उपरांत गौशालाओं को अनुदान जारी किया जाता है।
बजट में सरकार ने अनुदान में बढ़ोतरी के साथ ही गौवंश के स्वास्थ्यवर्धन के लिए सर्दी के मौसम में बाजरा देने की भी घोषणा की है। यह भी गौवंश के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।
बुधवार को जारी बजट 2025 में सरकार ने गौशालाओं की अनुदान राशि में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अनुदान राशि में बढ़ोतरी के बाद अब बड़े गौवंश को 50 रुपए प्रतिदिन मिलेंगे, जबकि पहले 44 रुपए मिलते थे। इसी तरह छोटे गौवंश के लिए अब 25 रुपए मिलेंगे, जबकि पहले 22 रुपए मिलते थे। जिले की पात्र 41 गौशालाओं के 31 हजार 445 गौवंश लाभान्वित होंगे।
डॉ. संजीव भोसले, उप निदेशक, पशुपालन विभाग सिरोही
राजस्थान में पिछले 10 साल से गौशालाओं में संरक्षित होने वाले गौवंश के लिए सरकार द्वारा स्थाई अनुदान की व्यवस्था की गई। अत्यधिक महंगाई को देखते हुए राज्य सरकार ने वर्तमान बजट में अनुदान 44 रुपए से बढ़ाकर 50 रुपए किया है। उसके लिए सरकार का आभार व धन्यवाद। हम आशा और विश्वास करते है कि राज्य सरकार शीघ्र अनुदान को 9 महीनों से बढ़ाकर 12 महीना करेगी। जिससे गांवों, नगरों, सड़कों पर निराश्रित गोवंश गौशालाओं में पहुंच जाएगा। जिससे गौवंश की प्रताड़ना मिटेगी और कोई दुर्घटना नहीं होगी।
गोविन्द वल्लभदास, संस्थापक श्रीपतिधाम नन्दनवन