टॉलीवुड

रिलीज से पहले बड़े विवाद में फंसी रजनीकांत की काला, चुकाने पड़ सकते हैं 101 करोड़ रु

मुंबई के एक पत्रकार ने इस फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ मानहानि की शिकायत की है
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2018, 5:37 PM IST
Rajinikanth
Rajinikanth

रजनीकांत की आगामी फिल्म 'काला' कानूनी विवाद में फंसती नजर आ रही है। मुंबई के एक पत्रकार ने इस फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ मानहानि की शिकायत की है। इस पत्रकार का दावा है कि फिल्म में रजनीकांत जो किरदार निभा रहे हैं, वह रियल लाइफ में पत्रकार जवाहर नडार के पिता थिरावियम नडार का है।

किरदार को निगेटव दिखाया जा रहा:
पत्रकार जवाहर का आरोप है कि फिल्म में उनके पिता के किरदार को निगेटिव दिखाया जा रहा है। इस मामले में उन्होंने अपने वकील के जरिए 30 पन्नों की शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि फिल्म 'काला' में रजनीकांत एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं।

लिखित माफी और 101 करोड़ रुपए हर्जाना:
जवाहर ने मांग की है कि फिल्म के निर्माता लिखित में माफी मांगे और उन्होंने 101 करोड़ रुपए हजाने की मांग भी की है। फिल्म 'काला' 7 जून को र‍िलीज होने जा रही है। इससे पहले भी इस फिल्म को लेकर कई विवाद सामने आए हैं।

कर्नाटक में बैन:
फिल्म 'काला' को कर्नाटक में बैन किर दिया गया है। कावेरी विवाद पर रजनीकांत का बयान आने बाद इस फिल्म को कर्नाटक में बैन किया गया। बता दें कि इस मामले में रजनीकांत ने सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश पर टिप्पणी की थी। इसके बाद कर्नाटक फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स ने राज्य में फिल्म को बैन कर दिया।

धनुष कर रहे प्रोड्यूस:
बता दें कि रजनीकांत की इस फिल्म को उनके दामाद धनुष प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में रजनीकांत के अलावा हुमा कुरैशी और नाना पाटेकर भी अहम किरदारों में हैं। यह एक बड़े बजट की फिल्म है।

Published on:
Also Read
View All
कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं

Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा