14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेरोजगार हुई आंखे मटकाने वाली प्रिया प्रकाश, भटक रही है काम की तलाश में..

रातों रात नेशनल क्रश बनी प्रिया प्रकाश वारियर इन दिनों बेरोजगार है
2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

May 28, 2018

Priya Prakash

Priya Prakash

आंखे मटकाने वाले वीडियो से रातों रात नेशनल क्रश बनी प्रिया प्रकाश वारियर इन दिनों बेरोजगार है। प्रिया प्रकाश की पॉपुलैरिटी को देखते हुए आप सोच रहे होंगे कि उसके पास तो प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं होगी, फिर बेरोजगार कैसे। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि प्रिया प्रकाश इन दिनों खुद को जॉबलेस बता रही है।

प्रिया ने बताया खुद को जॉबलेस:
हाल में प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में उनके साथ उनकी फिल्म 'ओरू अदार लव' के को-स्टार रोशन अब्दुल राउफ भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ प्रिया ने लिखा, 'जब आप बेरोगजार घूम रहे हो, लेकिन कोई तुम्हारे साथ हमेशा पोज देने और तस्वीर खींचने के लिए तैयार हो।'

यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय पर थी इस डायरेक्टर की गंदी नजर, है 85 महिलाओं के शोषण का आरोपी

प्रिया और रोशन का क्यूट पोज:
तस्वीर में आप देख सकते हैं कि प्रिया के हाथ में एक लाल गुलाब है और तस्वीर में बैकग्राउंड भी काफी रोमांटिक नजर आ रहा है। प्रिया ने पिले और सफेद रंग की ड्रेस पहनी है। जबकि रोशन रेड टी शर्ट और डेनिम में नजर आ रहे हैं। इन दोनों का पोज काफी क्यूट लग रहा है।

बॉलीवुड डेब्यू की खबरें:
बता दें कि प्रिया एक वीडियो से रातों रात इंटरनेट सनसनी बन गई थी। अब उनके बॉलीवुड डेब्यू की भी खबरें आ रही हैं। पहले भी उनका नाम रणवीर सिंह और सारा अली खान की आगामी फिल्म 'सिम्बा' से जोड़ा जा चुका है।

इंस्टाग्राम पर 60 लाख फॉलोअर्स:
प्रिया प्रकाश की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके 60 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इस मामले में प्रिया कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी पीछे छोड़ चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार प्रिया किसी प्रमोशनल पोस्ट के लिए करीब 8 लाख रु तक वसूलती है।

बड़ी खबरें

View All

टॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग