टॉलीवुड

Suriya की ‘Karuppu’ कैसे बनी 300 करोड़ की हिट? रिलीज से पहले विवाद ने बढ़ाई थी मुश्किलें

Suriya Karuppu Movie Financial Crisis: सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म 'करुप्पू' रिलीज से पहले ही बंद होने वाली थी। इस बात का खुलासा फिल्म फाइनेंसर तिरुप्पुर सुब्रमण्यम ने हाल ही में किया है। इसकी वजह OTT से 45 करोड़ रुपये कम मिलने और आखिरी समय में 5 करोड़ रुपये की कमी जैसी मुश्किलें आईं थीं।

3 min read
Jun 15, 2026
Suriya Karuppu Movie Financial Crisis
Suriya की 'Karuppu' कैसे बनी 300 करोड़ की हिट? (फोटो सोर्स: IMDb)

Suriya Karuppu Movie Financial Crisis: RJ बालाजी के डायरेक्शन में बनी और सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म 'करुप्पू' 15 मई को रिलीज हुई थी। जानकारी के लिए बता दें कि इसे रिलीज होने से पहले भारी आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जिससे इसके थिएटर में चलने पर भी खतरा मंडरा रहा था। हालांकि, ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म ने दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। मगर ये फिल्म थिएटर तक कैसे पहुंची आइए आज आपको इसके बारे में बताते हैं।

बंद होने जा रही थी सूर्या की कुरुप्पु, कैसे हुई रिलीज

Karuppu के शो रिलीज से एक दिन पहले हुए थे कैंसिल। (फोटो सोर्स: IMDb)

तमिल एक्टर सूर्या कि फिल्म 'कुरुप्पु' के फाइनेंसर्स में से एक, तिरुप्पुर सुब्रमण्यम ने हाल ही में फिल्म की अनकही कहानी बताई है। उन्होंने बताया कि फिल्म का प्रोडक्शन लगभग बंद होने की कगार पर पहुंच गया था। सुब्रमण्यम के अनुसार, समस्या की जड़ OTT रेवेन्यू के बारे में गलत कैलकुलेशन थी। 'फाइन टाइम सिने' के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, "SR प्रभु ने कैलकुलेट किया था कि OTT से 75 से 80 करोड़ रुपये मिलेंगे। लेकिन उन्होंने सिर्फ 30 करोड़ रुपये दिए, जिससे भारी कमी हुई और फिल्म में आठ महीने की देरी हुई।"

रिलीज से एक दिन पहले सामने आया विवाद, रद्द हुए कई शोज

इसके आगे उन्होंने कहा कि प्रोड्यूसर्स की उम्मीद और असल में मिली रकम के बीच 45 करोड़ रुपये के इस अंतर ने फिल्म की रिलीज को दिवाली 2025 से 15 मई 2026 तक टाल दिया। बता दें कि फिल्म से जुड़ा ये आर्थिक विवाद रिलीज से एक दिन पहले यानी 14 मई को सामने आ गया। प्रोड्यूसर्स और फाइनेंसर्स के बीच पेमेंट का मामला सुलझ न पाने के कारण तमिलनाडु में कई थिएटर स्क्रीनिंग रद्द कर दी गईं, जिस कारण से रिलीज के दिन सुबह 9 बजे, दोपहर और मैटिनी शोज पर भरी असर पड़ा।

सुब्रमण्यम ने कहा, "सूर्या ही थे जो फिल्म की आर्थिक मुश्किल के समय सबसे आगे आए, लेकिन वो बहुत परेशान थे। उन्होंने कहा कि बहुत ज्यादा कमी है और मैं बस इतना ही कर सकता हूं; इसके बाद, आप जो चाहें करें।" इसके बाद, आगे का रास्ता निकालने की जिम्मेदारी दूसरों पर आ गई।

सुब्रमण्यम ने बताया कि अरुलभाथी, जिनका फ़िल्म से कोई औपचारिक संबंध नहीं था, बातचीत में एक अहम व्यक्ति बन गए। उन्होंने कहा, "अरुलभाथी ने बिना सोए दो दिन तक काम किया, जबकि फिल्म से उनका कोई लेना-देना नहीं था।" "मैं और आरबी चौधरी सर भी फाइनेंसर थे। अरुलभाथी ने हमसे 50% कम करने को कहा; हमने 70% कम कर दिया और सिर्फ 30% लिया, और कहा कि बाकी का हिसाब अगली फिल्म में कर लेंगे।"

5 करोड़ रुपये फिर भी कम थे कम

इसके आगे उन्होंने अभी भी 5 करोड़ रुपये की कमी थी। सुब्रमण्यम ने कहा, "मैंने कहा कि मैं 1 करोड़ रुपये दूंगा और एसआर प्रभु से कहा कि वो उन सभी निर्देशकों और एक्टर्स से कॉन्टैक्ट करें जिनको उन्होंने मौका दिया था।" सुब्रमण्यम ने ये भी बताया कि डायरेक्टर एच. विनोथ, जिनका फिल्म से कोई संबंध नहीं था, ने फिल्म की रिलीज के लिए 1 करोड़ रुपये दिए।

कुरुप्पु का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

जानकारी के लिए बता दें कि तृषा कृष्णन और सूर्या की 'कुरुप्पु' ने रिलीज के पहले आठ दिनों में ही दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और एक्टर सूर्या की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई और भारत में उनकी पहली 100 करोड़ी फिल्म भी बनी। इतना ही नहीं 2026 में तमिल सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म भी बन गई। हालांकि, ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म ने दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

Updated on:
15 Jun 2026 06:23 pm
Published on:
15 Jun 2026 06:07 pm