TV न्यूज

Tanya Mittal से ज्यादा Hi-Tech है अशनूर कौर का घर! फ्रीज और चिमनी देख उड़े लोगों के होश

Ashnoor Kaur House Tour: अशनूर कौर का घर देखकर लोग उन्हें तान्या मित्तल से भी ज्यादा अमीर कह रहे हैं। घर के पर्दे भी बेहद हाईटैक हैं। उनके घर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

2 min read
Dec 31, 2025
तान्या मित्तल से अमीर है अशनूर कौर?

Ashnoor Kaur House Tour: तान्या मित्तल 'बिग बॉस 19' के बाद भी काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वजह है उनकी कंडोम फैक्ट्री। जो-जो बातें उन्होंने बिग बॉस हाउस में बताई थी अब बाहर आकर वह उन सबके सबूत दे रही हैं। जिसके बाद उन्होंने अपने किचन की लिफ्ट से लेकर अपने अपना आलीशान घर दिखाकर उन्हें फेक कहने वालों का मुंह बंद कर दिया था। अब अशनूर कौर का घर देखकर लोग उन्हें तान्या मित्तल से ज्यादा अमीर कह रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Tanya Mittal Condom Factory Video: कंडोम फैक्ट्री की मालकिन हैं तान्या मित्तल, बताया कैसे होती है जांच

तान्या मित्तल के बाद अशनूर कौर ने दिखाया अपना घर (Ashnoor Kaur House Tour)

अशनूर कौर, जो फिनाले से ठीक एक हफ्ते पहले शो से बाहर हो गई थीं, ने सोशल मीडिया पर अपने घर का एक 'हाउस टूर' वीडियो शेयर किया है। उनके इस घर को देखकर हर कोई दंग है। वीडियो में उन्होंने अपने लिविंग रूम से लेकर बेडरूम, मॉडर्न किचन और यहां तक कि अपने फुटवियर कलेक्शन वाले हिस्से को भी दिखाया है। घर का इंटीरियर और डेकोरेशन इतना क्लासी है कि लोग इसे किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं बता रहे हैं।

गैजेट्स और लग्जरी ने खींचा ध्यान (Tanya Mittal Ashnoor Kaur Compare)

अशनूर के घर में सबसे ज्यादा चर्चा उनके 'स्मार्ट होम' फीचर्स की हो रही है। वीडियो में अशनूर दिखाती हैं कि कैसे उनके घर के पर्दे सिर्फ एक आवाज (एलेक्सा) से खुलते और बंद होते हैं। यही नहीं, उनके किचन में मौजूद महंगी विदेशी फ्रिज और सेंसर वाली चिमनी ने भी लोगों का ध्यान खींचा। इन कीमती चीजों को देखकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि आखिर अशनूर और तान्या में से ज्यादा अमीर कौन है?

फैंस के बीच छिड़ी जुबानी जंग (Bigg Boss Ex Contestants)

अशनूर के इस वीडियो पर नेटिजन्स दो धड़ों में बंट गए हैं। जहां एक तरफ उनके फैंस मुंबई जैसे शहर में इतने बड़े और आलीशान घर की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ तान्या मित्तल के समर्थकों ने अशनूर को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट किया, "मुंबई में इतना बड़ा घर होना बड़ी बात है, अशनूर तो तान्या से भी ज्यादा अमीर निकली।"

अशनूर के घर का वीडियो इंटरनेट पर छाया (Ashnoor Kaur House Tour Video)

वहीं, तान्या के फैंस का कहना है कि अशनूर सिर्फ तान्या की नकल कर रही हैं। एक ट्रोलर ने लिखा, "जितना तेरा फ्लैट है, उतनी तो तान्या के घर की पार्किंग है।" कुछ लोगों का यह भी मानना है कि तान्या ने जब से अपनी रईसी दिखाई है, अशनूर भी खुद को कमतर नहीं दिखाना चाहतीं हैं।

खैर, अमीरी की इस जंग में फिलहाल तो अशनूर का यह 'हाइटेक' घर इंटरनेट पर छाया हुआ है। बिग बॉस हाउस में अभिषेक बजाज के साथ अपनी बॉन्डिंग के लिए मशहूर अशनूर अब अपनी लग्जरी लाइफ से लाइमलाइट चुरा रही हैं।

ये भी पढ़ें

Tanya Mittal Kitchen Lift Video: तान्या मित्तल ने दिखाई अपनी रईसी, किचन की लिफ्ट देख फैंस हुए हैरान

Updated on:
31 Dec 2025 09:29 am
Published on:
31 Dec 2025 09:10 am
Also Read
View All

अगली खबर