TV न्यूज

‘क्या खुश रहना गलत है?’, ट्रोलिंग से परेशान हुई गौरव खन्ना की पत्नी, पहुंची श्री श्री रवि शंकर की शरण में

Akanksha Chamola trolling reaction: बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने बताया कि लोग उनके खुश रहने और बेफिक्र अंदाज को देखकर दुखी हो जाते हैं। इस पर श्री श्री रवि शंकर ने उनको क्या सलाह दी, आइए जानते हैं?

2 min read
May 28, 2026
आकांक्षा चमोला का छलका दर्द। (फोटो सोर्स: @beingsumit01)

Akanksha Chamola Viral Video: रियलिटी शो बिग बॉस और सेलिब्रिटी मास्टर शेफ विनर और टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने हाल ही में श्री श्री रवि शंकर के सत्संग में ऑनलाइन ट्रोलिंग पर बात की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया कि लोग अक्सर उनके खुशमिजाज,हमेशा जोश और खुलकर अपनी बात कहने वाले नेचर के लिए उनकी आलोचना क्यों करते हैं।

ये भी पढ़ें

एंटी ड्रग्स कैंपेन के बीच हनी सिंह का छलका दर्द, बोले- ‘मैं ड्रग्स की लत में डूब चुका था’

आकांक्षा चमोला पहुंची श्री श्री रवि शंकर के सत्संग में

जानकारी के लिए बता दें कि जहां उनके पति गौरव खन्ना इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग में बीजि हैं, वहीं, आकांक्षा श्री श्री रवि शंकर के सत्संग में पहुंची की। जहां पर उन्होंने अपनी पर्सनैलिटी को लेकर लगातार जज किए जाने के बारे में अपनी बात रखी। उनका ये वीडियो क्लिप अब वायरल हो रहा है जिसमें आकांक्षा ने अपने बारे में बताया और इंडस्ट्री में लोगों की राय के दबाव के बारे में बात की।

वीडियो में आकांक्षा चमोला ने कहा

“जय श्री राम, गुरुजी। मेरा नाम आकांक्षा चमोला है। मैं मुंबई से हूं। मैं एक अभिनेत्री भी हूं। हमारे इंडस्ट्री में, हम जो कुछ भी करते हैं, लोग हमें सबके सामने जज करना शुरू कर देते हैं। मुझे गिल्टी महसूस होता है, क्योंकि मैं बहुत खुशमिजाज और चुलबुली हूं।" इसके आगे वो करती हैं कि आप अपने कार्यक्रमों में हमेशा कहते हैं कि इंसान को मुस्कुराते रहना चाहिए, खुश रहना चाहिए और हंसते रहना चाहिए।"

इसके आगे उन्होंने कहा, "जब मैं ये सब करती हूं तो इसके आगे उन्होंने कहा कि लोग मेरे खुशमिजाज स्वभाव और बेफिक्र रवैये से नाराज हो जाते हैं और मुझको ट्रोल करते हैं। लोग सोचते हैं कि मैं इतनी खुश क्यों रहती हूं, मैं नाचती क्यों रहती हूं, मैं हमेशा मजे क्यों करती हूं। तो, मुझे समझ नहीं आता कि क्या अब दुखी रहना एक ट्रेंड बन गया है? क्या इसका मतलब यह है कि मुझे हर जगह गंभीर और समझदारी से पेश आना चाहिए, ताकि लोग मेरे लिए उल्टा सीधा न बोलें और न ही मुझे ट्रोल कर सकें?"

श्री श्री रवि शंकर ने दिया जवाब

आकांक्षा चमोला के सवाल के जवाब में श्री श्री रवि शंकर ने कहा, "चाहे वो आपको स्वीकार करें या न करें, इससे हमें फर्क नहीं पड़ना चाहिए?" अपने ही अंदाज में खुश रहो। एक गाना है न, 'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।" इसके आगे उन्होंने एक सलाह देते हुए कहा, 'सार्वजनिक रूप से खुशी जाहिर करते समय संतुलन बनाए रखना चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि दूसरे हमारी सुख और ख़ुशी को समझ नहीं पाते। इसलिए हमें अपनी खुशी थोड़े संतुलित तरीके से दिखानी चाहिए। पूरी की पूरी खुशी दिखाने की कोई जरूरत नहीं है। लोगों को उतना ही दिखाओ जितना वो समझ सकें। बाकी सब अपने अंदर ही रखो।"

आकांक्षा चमोला का एक्टिंग करियर

जानकारी के लिए बता दें कि आकांक्षा चमोला 'संतोषी माँ', 'ये है आशिकी' और 'क्राइम पेट्रोल' जैसे लोकप्रिय शोज में नजर आ चुकी हैं। कुछ दिनों पहले आकांक्षा ने एक इंटरव्यू 'द मेल फेमिनिस्ट' में खुलकर बात करते हुए इंडस्ट्री पर तंज कैसा और कहा कि उनका इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं है, लेकिन कोई बात नहीं, यह एक “मुश्किल जगह” हो सकती है, लेकिन हमेशा नहीं।

ये भी पढ़ें

बॉडी शेमिंग पर हुमा कुरैशी ने किया खुलासा, बोलीं- ‘हिल गया था मेरा कॉन्फिडेंस, मैं लोगों से कटने लगी थी’
Updated on:
28 May 2026 08:16 pm
Published on:
28 May 2026 08:14 pm
Also Read
View All