उदयपुर

Gold-Silver Price : बजट से पहले पीक पर पहुंचा सोने का भाव, जानें उदयपुर में सोने-चांदी की कीमतें

Gold-Silver Price : बीते दिनों तक वैश्विक संकट के चलते बढ़ रहे सोने के भाव ने एक बार फिर रेकॉर्ड कायम किया है। बजट से पहले उदयपुर में सोना पहली बार 83500 रुपए प्रति तोला पहुंच गया है। जानें उदयपुर में सोने-चांदी की कीमतें।
2 min read
• •
Updated: 31 Jan 2025, 3:15 PM IST
Gold Price Reached Peak before Budget know Udaipur Gold Silver Price

Gold-Silver Price : बीते दिनों तक वैश्विक संकट के चलते बढ़ रहे सोने के भाव ने एक बार फिर रेकॉर्ड कायम किया है। बजट से पहले उदयपुर में सोना पहली बार 83500 रुपए प्रति तोला पहुंच गया है। उदयपुर में यह अब तक का उच्च स्तर है। जनवरी में ही अब तक सोने की कीमतें 5 हजार रुपए से ज्यादा बढ़ी है।

सोने की बढ़ती कीमतों से बाजार में चिंता का माहौल

उदयपुर में तीन माह पहले सोने का भाव 80 हजार रुपए प्रति तोला होने पर माना जा रहा था कि यह सोने की कीमतों का उच्चतम स्तर होगा। लेकिन, कुछ समय तक भाव 80 हजार से कम रहने के बाद फिर बढ़ोतरी हुई, जो थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले साल वैश्विक संकट के चलते दरों में बढ़ोतरी हुई थी, जबकि अब अमरीकी चुनाव के बाद दुनिया के बाजार प्रभावित हो रहे हैं। बढ़ती कीमतों से बाजार में चिंता का माहौल बना हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

सोने के भाव में बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर है। पिछले दिनों अमरीकी राष्ट्रपति की ओर से की बयानबाजी का असर दुनियाभर के बाजारों पर पड़ा है। ब्याज दरों में कटौती के आह्वान और डॉलर इंडेक्स में गिरावट से सोना महंगा हुआ है।

शादी वाले परिवार हुए आहत

मकर संक्रांति के बाद शादियों का दौर शुरू हुआ और दूसरी ओर सोने की कीमतें बढ़ने से लोगों को परेशानी हुई है। बढ़ी कीमतों के चलते निवेश को लेकर लोगों ने हाथ पीछे खींचे है। जरुरत के मुताबिक खरीद के बजाय शगुन की खरीद कर रहे हैं।

बाजार में नरमी का माहौल

लगातार बढ़ रहे सोने के भाव को लेकर पिछले दिनों की तुलना में सर्राफा बाजार में सुस्ती है। आगामी दिनों में शादियों को लेकर भाव कम होने का इंतजार हो रहा है। बढ़ी दरों को लेकर निवेश को लेकर लोगों का रुझान सोने के प्रति कम हुआ है।

भाव गिरने पर फिर खरीदारी का बढ़ेगा रुझान

सोने के भाव में लगातार बढ़ोतरी होने से बाजार पर असर पड़ा है। उमीद जताई जा रही है कि 10-15 दिन में भाव टूटने चाहिए। अमूमन जब भी लगातार तेजी आती है, उसके बाद वापस सुधार आता है। भाव गिरने पर फिर खरीदारी का रुझान बढ़ेगा।
इंदरसिंह मेहता, संरक्षक, राजस्थान सर्राफा संघ

31 जनवरी को सोने-चांदी की कीमतें

उदयपुर में आज 31 जनवरी को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹84,475 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट के लिए ₹77,824 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट के लिए ₹63,674 प्रति 10 ग्राम है। उदयपुर में 31 जनवरी को 10 ग्राम चांदी की कीमत 944.98 रुपए, 100 ग्राम चांदी की कीमत 9,449.80 रुपए और एक किलोग्राम चांदी की कीमत 94,498 रुपए है।

Updated on:
31 Jan 2025, 3:15 PM IST
Published on: