6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर डेयरी ने बनाए सरस मित्र, अब करेंगे होम डिलीवरी, देना होगा सिर्फ 1 रुपया

Udaipur News : मुख्यमंत्री की बजट घोषणा की अनुपालना में उदयपुर डेयरी ने दुग्ध सरस मित्र बनाए हैं। ये सरस मित्र होम डिलीवरी करेंगे इसके एवज में लेंगे सिर्फ 1 रुपया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 19 Jan 2025, 4:34 PM IST

Udaipur Dairy has made Saras Mitra Now will do home Delivery You Pay Only 1 Rupee

Udaipur News : खुशखबर। उदयपुर डेयरी ने सरस मित्र बनाए हैं। राजस्थान में मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2024-25 के तहत शुद्ध, स्वच्छ, स्वास्थ्यवर्धक एवं पौष्टिक दूध, उपभोक्ताओं के घर होम डिलीवरी करने के अनुपालना में उदयपुर डेयरी ने सरस मित्र बनाए हैं। उदयपुर डेयरी ने सरस दूध एवं दुग्ध पदार्थों की आसानी से होम डिलीवरी करने के लिए 30 सरस मित्र बनाकर शहर के उपभोक्ताओं के घर सरस दूध एवं दुग्ध उत्पाद पहुंचाने का शुभारंभ किया गया है।

एक इंसुलेटेड बॉक्स उपलब्ध कराए गए

उदयपुर डेयरी संघ के अध्यक्ष डालचंद डांगी ने इन सरस मित्रों को झंडी दिखाकर रवाना किया। दूध एवं दुग्ध पदार्थाे की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सरस डेयरी की ओर से सरस मित्रों को एक-एक इंसुलेटेड बॉक्स उपलब्ध कराए गए।

यह भी पढ़ें :बूंदी में मदन दिलावर के 2 बड़े आदेश, स्कूलों और अधिकारियों के लिए हैं अनिवार्य

संघ की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं सरस मित्रों के नंबर

उदयपुर डेयरी के प्रबंध संचालक विपिन शर्मा ने बताया कि इसकी शुरुआत शनिवार से हो गई है। इसके लिए प्रति लीटर एक रुपया अधिक देना होगा। डेयरी प्रबंधन ने हर सरस मित्र काे सरस की टी-शर्ट और कैप उपलब्ध करा दी हैं। संघ की वेबसाइट पर इन सरस मित्रों के नंबर उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें :Weather Update : 21 जनवरी से पलटेगा मौसम, जानें 19-20-21-22 जनवरी को कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

सरस मित्र को एक लीटर पर होगी 1.50 रुपए की कमाई

बताया जा रहा है कि ये सरस मित्र अपने क्षेत्र के सरस एजेंट से दूध की सप्लाई उठाएंगे। उन्हें एजेंट के मार्जिन का 50 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा। अभी एजेंट को प्रति लीटर डेढ़ रुपया कमीशन मिलता है। इसमें से प्रति लीटर 75 पैसे अब सरस मित्र को मिलेंगे, जबकि एक रुपया ग्राहक से लेगा। इस तरह उसे एक लीटर पर 1.50 रुपए की कमाई होगी।

यह भी पढ़ें :Good News : RGHS में बुजुर्गों को मिली बड़ी छूट, अब नहीं खिंचवानी होगी फोटो