बढ़ी मृतकों की संख्या,ड्राइवर को लिया गया हिरासत में
बता दें कि अमृतसर रेल हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या शनिवार सुबह तक बढकर 61 हो गई है। इसके अलावा सात घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी करीब छह दर्जन घायलों का इलाज अमृतसर के अस्पतालों में किया जा रहा है। इस बीच हादसे का कारण बनी डीएमयू ट्रेन के चालक को हिरासत में लेकर रेलवे और पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पूछताछ की है। चालक ने बताया कि उसे ट्रेन आगे लाने के लिए ग्रीन सिगनल मिल गया था और इस बात की जानकारी नहीं थी कि रेल लाईन पर बडी संख्या में लोग खडे
है।