
Balbir Singh Sidhu
अमृतसर/चंडीगढ़। राज्य में हैपेटाइटिस के इलाज की 93 प्रतिशत इलाज दर को देखते हुये पंजाब सरकार ने हैपेटाइटिस सी (काला पीलिया) के इलाज के लिए 35 नये इलाज केंद्र समर्पित करने का फ़ैसला किया है। यह प्रोग्राम 25 इलाज केन्द्रों के साथ शुरू किया गया था और अब 2020 में पंजाब राज्य ने इलाज केन्द्रों की संख्या बढ़ा कर 60 कर दी है। पंजाब भारत का पहला राज्य है जहां हैपेटाइटिस का मुफ़्त इलाज शुरू किया गया
85 हजार मरीजों का मुफ्त इलाज
पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि अब तक 1.63 लाख से अधिक व्यक्तियों का टेस्ट किया गया है, जिनमें से 85,000 प्रभावित मरीज़ों को सरकारी अस्पतालों में मुफ़्त इलाज मुहैया करवाया जा रहा है। पिछले साल विश्व हैपेटाइटिस दिवस के मौके पर कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने जेलों में हैपेटाइटिस के मुफ़्त इलाज की शुरुआत की थी। पंजाब की तरफ से इस क्षेत्र में उठाये कदम विश्व और राष्ट्रीय नीति निर्मातों के लिए मददगार साबित होंगी।
80 फीसदी प्रभावित मरीजों का परीक्षण
उन्होंने कहा कि इस साल गर्भवती महिलाओं के टैस्ट के लिए एक विशेष मुहिम चलाई जायेगी जिसके अंतर्गत हैपेटाइटिस बी से प्रभावित गर्भवती महिलाओं के बच्चों को भी कवर किया जायेगा। उन्होंने आगे कहा कि इन पहलकदमियों के अलावा पंजाब पहला राज्य है जिसने यूनीटेड, हैड, फाईंड और सी.एच.ए.आई. ग़ैर-सरकार संगठनों के सहयोग के साथ एच.आई.वी. से प्रभावित लोगों का इलाज शुरू किया है। इस मुहिम के अंतर्गत अब तक 80 प्रतिशत प्रभावित मरीज़ों का टैस्ट किया जा चुका है।
रिसर्च प्रोजेक्ट शुरू
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सब डिवीजऩ अस्पताल बटाला में टेस्टिंग और इलाज की सुविधा शुरू की जा रही है। इस कदम से लोगों को बड़े स्तर पर राहत पहुँचेगी और हैपेटाईटस से प्रभावित मरीज़ों के लिए नये रास्ता खुलेंगे। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व कोविड -19 से लड़ रहा है और इस समय ने हमें सिखाया है कि सरकारी स्वास्थ्य प्रणाली का एक अहम रोल है। पंजाब सरकार जल्द ही पी.जी.आई. और सी.एच.ए.आई. के सहयोग के साथ एक रिर्सच प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है जिससे हैपेटाइटिस से सम्बन्धित जोखिम तथ्यों को सही तरीके से समझा जा सके। उन्होंने कहा कि अगले 18 महीनों में माहिर अपनी रिर्सच की रिपोर्ट पेश करेंगे जिससे जोखिम तथ्यों को काबू किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह पहलकदमी पंजाब में हैपेटाईटस सी को जड़ से ख़त्म करने के लिए मील पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा पंजाब सरकार हैपेटाइटिस मुक्त भविष्य को हासिल करने के लिए सभी के सहयोग से यह मुहिम चलाने के लिए वचनबद्ध है। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री और मुख्य अतिरिक्त सचिव स्वास्थ्य अनुराग अग्रवाल की तरफ से हैपेटाइटिस सी की प्राप्तियों सम्बन्धी पोस्टर और पैंफलेट आदि भी जारी किये गए।
Published on:
28 Jul 2020, 10:03 PM IST
बड़ी खबरें
View Allअमृतसर
पंजाब
पंजाब विधानसभा में AAP-कांग्रेस विधायक के बीच तीखी बहस, मंत्री बलबीर सिंह बोले- मुझे बोलने नहीं दिया

Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.