1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईद के मौके पर वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तान की ओर से आई मिठाई, बीएसएफ के जवानों ने कबूल कर रिश्तों में घोली मिठास

पहले पाकिस्तानी रेंजर के राजा खुर्शीद ने बीएसएफ कमांडेट झा को मिठाई का डिब्बा देकर ईद मुबारक कहा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमृतसर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 5 Jun 2019, 8:09 PM IST

eid

(अटारी): वाघा बॉर्डर पर भारतीय सेना ने पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ मिठाई का आदान-प्रदान किया और ईद की मुबारकबाद दी गई। बीएसएफ के कमांडेंट एमके झा व पाकिस्तान रेंजर विंग कमांडर राजा खुर्शीद अपने साथियों व जवानों के साथ जीरो लाइन पर पहुंचे। दोनों ने एक दूसरे को हाथ मिलाकर ईद मुबारक कहा। जवानों ने भी एक दूसरे को ईद मुबारक कर मिठाई का आदान प्रदान किया।  

eid

पहले पाकिस्तानी रेंजर के राजा खुर्शीद ने बीएसएफ कमांडेट झा को मिठाई का डिब्बा देकर ईद मुबारक कहा। उसके बाद में बीएसफ कमांडेंट ने मिठाई देकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को गले भी लगाया।

eid

बता दें कि बॉर्डर पर इन दिनों तनाव का माहौल बना हुआ है। बॉर्डर पर आए दिन पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया जाता है। हाल ही में, हुई एयर स्ट्राइक के बार दोनों देशों के बीच काफी तल्खी देखने को मिली। दुनिया भर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। भारत में भी ईद के चांद का दीदार हुआ और आज सुबह मस्जिदों में ईद की नजाम अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर मुबाकरबाद दी और अमन चैन की दुआएं मांगी।