1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी ने दरबार साहिब में टेका माथा, बर्तन धोए, सब्जियां काटी

पंजाब-राहुल दरबार साहिब  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमृतसर

•

image

Ram brajesh pal

•

Updated: 3 Oct 2023, 5:59 PM IST

राहुल गांधी ने दरबार साहिब में टेका माथा, बर्तन धोए, सब्जियां काटी

राहुल गांधी ने दरबार साहिब में टेका माथा, बर्तन धोए, सब्जियां काटी

अमृतसर. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी मंगलवार फिर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने पहुंचे।
उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेककर जूठे बर्तन साफ करने की सेवा की। इसके साथ ही वह लंगर के लिए
बनाई जाने वाली सब्जियां काटते हुए भी नजर आए। इससे पहले मंगलवार तड़के उन्होंने पालकी साहिब की सेवा निभाई थी।
श्री गांधी एक निजी यात्रा पर अमृतसर आये हैं । उन्होंने कल गुरुद्वारे पहुंचकर परिक्रमा की। परिक्रमा के दौरान उन्होंने गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह के समीप लगी छबील पर श्रद्धालुओं को जल पिलाने की सेवा की थी। श्री गांधी आधा घंटा सेवा करने के बाद करीब नौ बजे सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। उन्होंने सचखंड में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष ‘चंदो’ साहब चढ़ाया। उन्होंने करीब 50 मिनट सचखंड में ही कीर्तन सुना। पूर्वाह्न करीब सवा 10 बजे श्री गांधी सचखंड से वापस होटल चले गए।
श्री गांधी का मंगलवार पूर्वाह्न 10 बजे श्री हरमंदिर साहिब आने का कार्यक्रम था, लेकिन वह 11.50 पर वहां पहुंचे।
श्री गांधी का यह निजी दौरा है। इसलिए उनके आस-पास कोई कांग्रेस नेता नजर नहीं आया। सुरक्षा को देखते हुए वह होटल रमाडा में रुके हुए हैं। पहले उनके रहने का इंतजाम सारागढ़ी सराय में किया गया था। श्री गांधी ने अपने इस निजी दौरे के दौरान श्री हरमंदिर साहिब में सेवा करने की भी इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने हरमंदिर में लंगर हाल में बर्तनों और जोड़ों की सेवा की। उनके इस दौरे से पहले पंजाब पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।