25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Amroha Police Transfer: अमरोहा पुलिस में बड़ा फेरबदल! इंस्पेक्टर समेत 5 दरोगा के तबादले, 3 चौकी इंचार्ज भी बदले गए

Amroha Police Transfer: अमरोहा में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बड़ा फेरबदल किया। एक इंस्पेक्टर समेत पांच दरोगाओं के तबादले किए गए, जिनमें तीन चौकी इंचार्ज भी शामिल हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमरोहा

•

image

Mohd Danish

•

Updated: 6 Aug 2025, 8:37 PM IST

amroha police transfer 2025 inspector daroga chowki incharge changes

Amroha Police Transfer: अमरोहा पुलिस में बड़ा फेरबदल! Image Source - Social Media

Amroha police transfer inspector daroga chowki incharge changes: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के पुलिस विभाग में मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने एक इंस्पेक्टर और पांच दरोगाओं के तबादले कर दिए, जिनमें तीन चौकी इंचार्ज भी शामिल हैं। यह कार्रवाई पुलिस महकमे में कार्यशैली सुधारने और जनशिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की नीति के तहत की गई है।

किसान नेताओं की शिकायत के बाद टी प्वाइंट चौकी इंचार्ज का तबादला

थाना रहरा की टी प्वाइंट चौकी प्रभारी दरोगा विपिन तोमर पर किसान नेताओं ने अभद्रता का आरोप लगाया था। शिकायत सीधे सर्किल सीओ और एसपी तक पहुंची, जिसके बाद देर रात कार्रवाई करते हुए उन्हें चौकी से हटा दिया गया और जोया चौकी प्रभारी बना दिया गया। यह मामला हाल के दिनों में किसान समुदाय और पुलिस प्रशासन के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था।

तबादला सूची में कई अहम नाम शामिल

एसपी द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार- अशोक कुमार वर्मा, प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ, को क्राइम ब्रांच भेजा गया। विपिन तोमर, टी प्वाइंट चौकी प्रभारी, को जोया चौकी प्रभारी बनाया गया। लोकेश कुमार, थाना गजरौला से, को टी प्वाइंट चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया। अनुज कुमार, जोया चौकी प्रभारी, को थाना अमरोहा नगर में तैनाती मिली। अमित कुमार, मंडी धनौरा कस्बा चौकी इंचार्ज, को विशेष जांच प्रकोष्ठ प्रभारी बनाया गया। सुधीर कुमार, पुलिस लाइन से, को मंडी धनौरा कस्बा चौकी प्रभारी बनाया गया।

जल्द हो सकते हैं और भी बड़े बदलाव

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में कई थाना प्रभारियों के भी तबादले किए जा सकते हैं। सूत्रों का मानना है कि यह कदम कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए उठाया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

अमरोहा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग