22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब और राजस्थान के बाद अब यूपी के इस शहर में जाकिर मूसा के छुपे होने की आशंका के बाद अलर्ट

खुफिया एजेंसियों ने पुलिस को किया अलर्ट

2 min read
Google source verification
zakir moosa

पंजाब और राजस्थान के बाद अब यूपी के इस शहर में जाकिर मूसा के छुपे होने आशंका के बाद अलर्ट

अरोहा. पंजाब और राजस्थान में आतंकी जाकिर मूसा के छुपे होने की आशंका के बाद अब उत्तर प्रदेश के तिगरी मेले में उसके छुपे होने की आशंका जताई जा रही है। खुफिया एजेंसियों ने अलकायदा कमांडर के तिगरी मेले में छुपे होने की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही खुफिया एजेंसियों ने यह आशंका भी जाहिर की है कि जाकिर मूसा अमरोहा के तिगरी मेले को निशाना भी बना सकता है। गौरतलब है कि चार दिन पहले उसे पंजाब के अमृतसर में देखे जाने की बात सामने आई थी। खुफिया एजेंसियों से मिली सूचनाओं के बाद अधिकारियों ने मूसा की तस्वीरें जारी कर पुलिस को अलर्ट कर दिया है।

यह भी पढ़ें- यूपी में क्राइम कंट्रोल करने के लिए पुलिस के मुखिया ने इन जातियों पर शिकंजा कसने के दिए आदेश

अमरोहा के तिगरी मेले की बढ़ाई गई सुरक्षा
आतंकियों के इलाके में छुपे होने की आशंका के मद्देनजर तिगरी मेले की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। गौरतलब है कि आईबी समेत दूसरी खुफिया एजेंसियां भी तिगरी में मूसा को तलाश रही हैं। सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसियों को इंपुट मिला था कि अलकायदा कमांडर मूसा दिल्ली और उसके आसपास के हिस्सों में आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों के संपर्क में है। गौरतलब है कि अमृतसर में ग्रेनेड विस्फोट से दो दिन पहले अलकायदा कमांडर मूसा को वहां देखा गया था। खुफिया एजेंसी आईबी ने इस बीच सर्कुलर जारीकर आशंका जाहिर की है कि जाकिर मूसा तिगरी मेले में छुपा हो सकता है। भीड़ के नजरिए से तिगरी का गंगा मेला पश्चिमी यूपी का सबसे बड़ा मेला माना जाता है। इस समय गंगा स्नान मेले के चलते तिगरी, गढ़ और बृजघाट क्षेत्र में करीब 10 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- भाजपा के फायर ब्रांड विधायक के क्षेत्र में धमाके के साथ लगी आग तो मच गई अफरा-तफरी

अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश के मुताबिक खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिलने के बाद फरार आतंकी जाकिर मूसा की तस्वीरें जारी कर दी गई है। इसके साथ ही पूरे जोन में और खासकर मुरादाबाद रेज के जिलों में आतंकियों की सरगर्मी से तलाश की जा रहा है। इसके अलावा तिगरी मेले में ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को मूसा की तस्वीरें जारी की गई है। हालांकि, अभी तक उसके बारे में कहीं से कोई ठोस खबर नहीं मुल पाई है। इसके साथ ही लोगों से भी यह अपील की गई है कि कोई संदिग्ध शख्स के दिखने पर पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दें, ताकि देश में होने वाली किसी भी अनहोनी को टाला जा सके।