4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Leopard Attack: मंगनी से कुछ घंटे पहले तेंदुए ने युवक पर किया हमला, गर्दन और सिर बुरी तरह नोची, बमुश्किल बची जान

Leopard Attack in Amroha: यूपी के अमरोहा में तेंदुए ने युवक पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। इसके बाद वन विभाग ने पिंजड़ा लगा दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमरोहा

•

image

Mohd Danish

•

Updated: 12 Oct 2024, 7:33 AM IST

Leopard attacked young man in Amroha

Leopard attacked young man in Amroha

Leopard Attack in Amroha News: अमरोहा में मंगनी से कुछ घंटे पहले तेंदुए ने बाइक सवार बाइक सवार सुधांशु उर्फ गोलू (26) पर हमला कर दिया। बाइक से गिरने के बाद तेंदुआ किसान को जंगल में खींचकर ले गया। गर्दन और सिर पर हमला किया।

गनीमत रही सड़क पर गुजर रही कार का हॉर्न बजते ही तेंदुआ भाग निकला, जिससे उसकी जान बच गई। निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। शुक्रवार को उसकी मंगनी होनी थी। घर में इसकी तैयारियां चल रही थीं। गुरुवार की रात आठ बजे सुधांशु बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही धनौरा रोड से गांव के जाने वाले रास्ते पर मुड़ा, तभी तेंदुए ने हमला कर दिया।

झपट्टा मारते ही सुधांशु बाइक से नीचे गिर गया। तेंदुआ ने खींचते उसकी गर्दन और सिर नोचना शुरू कर दिया। तभी सड़क पर गुजर रही कार का हॉर्न बजा तो तेंदुआ सुधांशु को छोड़कर भाग निकला। वह बुरी तरह जख्मी हो गया।

यह भी पढ़ें:शादी में 40 लाख खर्च होने के बाद भी खुश नहीं हुए ससुराली, डॉक्टर पति दहेज में मांग रहा डेढ़ करोड़

यहां प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सुधांशु की हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, तेंदुए के हमले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। काफी छानबीन करने के बाद भी तेंदुए का पता नहीं चला। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

बड़ी खबरें

View All

अमरोहा

उत्तर प्रदेश